हौज़ा न्यूज़ एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, आयतुल्लाह शहीद सय्यद अली ख़ामेनेई ने वॉशिंग मशीन से कपड़ों को पाक करने के संबंध में पूछे गए एक शरई सवाल का जवाब दिया है। जो मसाइल मे रूचि रखने वालो के लिए सवाल और उसके जवाब का पाठ प्रस्तुत हैः
सवाल: नापाक कपड़ों को वॉशिंग मशीन में धोकर पाक करने का क्या हुक्म है?
जवाब: यदि कपड़े से नजासत (गंदगी) का वास्तविक अंश दूर करने के बाद उसे एक बार कुर्द पानी (बहुत अधिक मात्रा में मौजूद पानी) से धोया जाए, तो कपड़ा पाक हो जाता है।
इसी तरह, यदि कपड़े डालने से पहले वॉशिंग मशीन का अंदरूनी हिस्सा पाक हो और कपड़े को दो बार क़लील पानी (कम मात्रा में पानी) से धोया जाए तथा सामान्य तरीके से उसका पानी निकाल दिया जाए, तो कपड़ा पाक हो जाता है।
आपकी टिप्पणी