गुरुवार 5 नवंबर 2026 - 07:00
बच्चों के धार्मिक और नैतिक व्यक्तित्व के निर्माण में माता-पिता की कहानी सुनाने की अद्भुत भूमिका

मरहूम आयतुल्लाह हाएरी शिराज़ी (र) ने अपने बचपन की यादों और पिता द्वारा रात में सुनाई जाने वाली पैग़म्बरों की कहानियों तथा कर्बला की घटना का उल्लेख करते हुए कहा कि बच्चों को पैग़म्बरों और अहलेबैत (अ) के इतिहास एवं जीवनचरित्र से परिचित कराना माता-पिता की सबसे महत्वपूर्ण और स्थायी शैक्षिक सेवाओं में से एक है।

हौज़ा न्यूज़ एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, बचपन का समय बच्चों के मन में ज्ञान, धार्मिक समझ और नैतिक मूल्यों के बीज बोने का सबसे उपयुक्त समय होता है। माता-पिता द्वारा पैग़म्बरों और अहलेबैत (अ.) के जीवन की घटनाएँ सुनाने का बच्चों के मन और व्यक्तित्व पर गहरा और स्थायी प्रभाव पड़ता है। स्वर्गीय आयतुल्लाह हैरी शीराज़ी (रह.) इस तरबीयती तरीके को माता-पिता की सबसे महत्वपूर्ण सेवाओं में से एक मानते थे।

आयतुल्लाह हाएरी शिराज़ी (र) कहते हैं:

मुझे याद है कि जब मैं बच्चा था, तो रात में जब घर के सभी लोग सो जाते थे, तब मैं देर रात अपने पिता के पास जाता था। वे बचपन में मुझे पैग़म्बरों के क़िस्से सुनाया करते थे। कभी-कभी एक कहानी कई रातों तक चलती थी और मैं भी नियमित रूप से उनके पास जाकर बड़े ध्यान से उसे सुनता था।

जब कहानी सुनाने का यह सिलसिला मुहर्रम के दिनों में शुरू हुआ, तो मेरे पिता कर्बला की घटना, इमाम हुसैन (अ) के सफ़र और मदीना में उनसे बैअत लेने की कोशिश जैसी घटनाओं को विस्तार से, रात-दर-रात सुनाया करते थे।

ये सभी बहुत प्रभावशाली कार्य हैं। माता-पिता अपने बच्चों के लिए जो सबसे बड़ी सेवाएँ कर सकते हैं, उनमें से एक यह है कि वे उन्हें इन महान हस्तियों के जीवन की घटनाएँ सुनाएँ। इसका बचपन से ही बच्चे के व्यक्तित्व पर प्रभाव पड़ता है। इससे उसके नैतिक चरित्र, आचरण, व्यवहार, इबादत, नमाज़ और रोज़े पर असर पड़ता है और इन सभी में सुधार आता है।

स्रोत: आयतुल्लाह हाएरी शिराज़ी (र) के आसार के संरक्षण एवं प्रकाशन कार्यालय

टैग्स

आपकी टिप्पणी

You are replying to: .
captcha