गुरुवार 12 नवंबर 2026 - 05:43
दिन की हदीस | दुनिया हमेशा रहने वाली नही है

अमीरुल मोमिनीन हज़रत इमाम अली (अ) ने एक हदीस में दुनिया की नश्वरता और जीवन के अवसरों के अस्थायी होने की ओर ध्यान दिलाया है।

हौज़ा न्यूज़ एजेंसी के अनुसार, निम्नलिखित रिवायत ‘ग़ेरर उल हिकम’ किताब से ली गई है। इस रिवायत का पाठ इस प्रकार हैः

अमीरुल मोमिनीन हज़रत इमाम अली (अ) ने फरमाया:

दुनिया परिवर्तनशील और हमेशा रहने वाली नही है। मान लो कि दुनिया तुम्हारे लिए बाकी रह भी जाए, लेकिन तुम उसके लिए बाकी नहीं रहोगे।

ग़ेरर उल हिकम, हदीस संख्या 1802।

टैग्स

आपकी टिप्पणी

You are replying to: .
captcha