हौज़ा न्यूज़ एजेंसी के अनुसार , शेख़ हुसैन नजफ़ नजफ़ अशरफ के अत्यंत परहेज़गार और धर्मपरायण विद्वानों में गिने जाते थे। वह अल्लामा सैयद बह्रुल उलूम के विशेष साथियों में शामिल थे। अल्लामा बह्रुल उलूम उनसे विशेष प्रेम करते थे और उनकी इच्छा थी कि शेख हुसैन नजफ़ ही उनकी नमाज़े जनाज़ा पढ़ाएं।
आख़ुंद मुल्ला अली हमदानी ने नक़्ल किया है कि शेख हुसैन नजफ़ के नवासे शेख़ मुहम्मद ताहा नजफ़ ने उनकी जीवनी पर एक पुस्तिका लिखी थी, जिसमें हज के सफर से उनकी वापसी का एक ईमान को ताज़ा कर देने वाला वाकया बयान किया गया है।
इस घटना के अनुसार, जब शेख हुसैन नजफ़ हज से वापस नजफ़ अशरफ पहुंचे तो अल्लामा सैयद बहहरूल उलूम उनसे मुलाकात के लिए आए। मुलाकात के दौरान उन्होंने तीन बार कहा, "हनीअन लक" (आपको मुबारक हो)।
इसके बाद अल्लामा बहरूल उलूम ने इसकी वजह बताते हुए कहा कि पहली बार उन्होंने आपको मक्का मुकर्रमा की ज़ियारत की सौभाग्य प्राप्ति पर मुबारकबाद दी, दूसरी बार मदीना मुनव्वरा की ज़ियारत के सम्मान पर और तीसरी बार हज़रत वली-ए-अस्र इमाम मेंहदी (अ.ज.) की ज़ियारत की सौभाग्य प्राप्ति पर मुबारकबाद दी है।
इसके बाद अल्लामा बह्रुल उलूम ने शेख हुसैन नजफ़ से पूछा,क्या आपको याद है कि सफर के दौरान फलां पड़ाव पर एक शख्स ने आपके साथ खाना खाया था? वह कोई आम शख्स नहीं, बल्कि खुद हज़रत इमाम मेंहदी (अ.ज.) थे।
यह घटना उन ईमान अफ़रोज़ वाकयों में से एक है, जिन्हें विद्वानों की पुस्तकों में बयान किया गया है। यह वाकया हज़रत इमाम-ए-अस्र अ.ज.और अल्लाह के नेक बंदों एवं परहेज़गार लोगों के बीच रूहानी संबंध को दर्शाता है।
स्रोत: जुरअत-ए-अज़ दरिया, जिल्द 2,पेज़ 329
आपकी टिप्पणी