۱۳ تیر ۱۴۰۳ |۲۶ ذیحجهٔ ۱۴۴۵ | Jul 3, 2024
समाचार कोड: 369760
23 जून 2021 - 01:49
ملعون وسیم رضوی کا نیا فتنہ، وزیر اعظم مودی سے نئی اپیل کردی

हौज़ा/ उत्तर प्रदेश के शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड के पूर्व चेयरमैन वसीम रिज़वी पर एक महिला ने लगाया बलात्कार का आरोप

हौज़ा न्यूज़ एजेंसी के अनुसार , लखनऊ, उत्तर प्रदेश के शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड के पूर्व चेयरमैन वसीम रिज़वी हाल ही में चर्चा में रहे कुरान के खिलाफ विवादित बयान देने वाले और कुरान की कुछ आयतों को खत्म कराने वाले एक बार फिर से सरकारी कानून के दायरे में आ गए जब एक महिला ने आरोप लगाया बलात्कार का,महिला का पति वसीम रिज़वी के यहां ड्राइवरी का काम करता था,

पाँच माह पहले वसीम रिज़वी ने पति को बाहर भेजकर महिला से कई बार जबरन किया गलत काम, पीड़ित महिला को अश्लील फोटो और वीडियो दिखा कर किया बदनाम करने और परिवार समेत जान से मारने की दी धमकी, इसी डर के चलते पत्नी ने नहीं खोली अपनी ज़बान,
आए दिन वसीम रिज़वी पति को बाहर भेजकर करता रहा महिला के साथ गलत काम आखिर महिला परेशान होकर पति को बताइए आप बीती।

11 जून 2021 को जब महिला का पति गया वसीम रिज़वी से बात करने के लिए तो वसीम रिज़वी कुछ अपने गुंडों के साथ मिलकर उसके पति को नंगा कर बुरी तरह मारा पीटा तथा मोबाइल पर ड्राइविंग लाइसेंस छीना।
और उसके साथ ही साथ दी शिकायत पर जान से मारने की धमकी।रातो रात महिला के पति ने वसीम रिज़वी का दिया हुआ मकान खाली कर लगाई पत्नी समेत पुलिस से गुहार।
सआदतगंज थाने में वकीलों और पार्षदों की मदद से दर्ज कराई रिपोर्ट और बताई आपबीती

टैग्स

कमेंट

You are replying to: .