۱۵ تیر ۱۴۰۳ |۲۸ ذیحجهٔ ۱۴۴۵ | Jul 5, 2024
भारत

हौज़ा/ हिंदुस्तान ने सभी पक्षों से अपील की है कि शांति और सुरक्षा बनाए रखने की ज़रूरत पर जोर देते हुए त्रिमूर्ति ने कहा,कि समस्या का समाधान बातचीत से ही संभव होगा. उन्होंने कहा कि भारत विशेष उड़ानों के माध्यम से यूक्रेन के विभिन्न हिस्सों में रहने वाले अपने नागरिकों की स्वदेश वापसी में सहायता कर रहा है।

हौज़ा न्यूज़ एजेंसी के अनुसार ,रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन पर आक्रमण करने के आदेश जारी किए हैं, जिसके बाद राजधानी कीफ में कई विस्फोटों की आवाज़ सुनी दी हैं।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार सैकड़ों लोगों की जान चली गई हैं,इस बीच, भारत ने कहा है कि अगर रूस और यूक्रेन के बीच दुश्मनी पर अंकुश नहीं लगा तो एक बड़ा संकट खड़ा हो जाएगा। इससे क्षेत्र में गंभीर अस्थिरता पैदा हो सकती है।

वही संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि टी.एस त्रिमूर्ति ने कहा कि यह स्थिति एक बड़े संकट की ओर बढ़ रही है। हम प्रगति के बारे में गहराई से चिंतित हैं अगर इससे चतुराई से ना संभाला गया तोपूरे क्षेत्र में माहौल खराब हो सकता हैं,
त्रिमूर्ति ने कहां सुरक्षा के हित में, हम संघर्ष को तत्काल समाप्त करने और आगे की किसी भी कार्रवाई से बचने की मांग करते हैं।

हिंदुस्तान ने सभी पक्षों से अपील की है कि
शांति और सुरक्षा बनाए रखने की ज़रूरत पर जोर देते हुए त्रिमूर्ति ने कहा,कि समस्या का समाधान बातचीत से ही संभव होगा. उन्होंने कहा कि भारत विशेष उड़ानों के माध्यम से यूक्रेन के विभिन्न हिस्सों में रहने वाले अपने नागरिकों की स्वदेश वापसी में सहायता कर रहा है।


रूसी सेना कारीमीया के रास्ते यूक्रेन में प्रवेश कर रही है और रूस ने यूक्रेन की सेना को समर्पण करने के लिए कहा है। हालांकि, पुतिन ने कहा है कि उनका यूक्रेन पर कब्जा करने का इरादा नहीं है। इस बीच, संयुक्त राष्ट्र ने रूस से अपने हमलों को रोकने का आह्वान किया है।

टैग्स

कमेंट

You are replying to: .