۱۵ تیر ۱۴۰۳ |۲۸ ذیحجهٔ ۱۴۴۵ | Jul 5, 2024
कुरआन

हौज़ा/एक इंडोनेशियाई इमाम द्वारा कुरआन का 200 साल पुराना नुस्खा मिला यह नुस्खा इस देश में सबसे पुराना हस्तलिखित कुरान माना जा रहा हैं।

हौज़ा न्यूज़ एजेंसी के अनुसार ,एक इंडोनेशियाई इमाम द्वारा कुरआन का 200 साल पुराना नुस्खा मिला यह नुस्खा इस देश में सबसे पुराना हस्तलिखित कुरान माना जा रहा हैं।

कुरान का यह हस्तलिखित संस्करण केप टाउन के मुसलमानों के लिए गर्व का स्रोत माना जाता है और इसे देश के सबसे पुराने हस्तलिखित कुरान के रूप में ऐतिहासिक क्षेत्र बोकाप की एक मस्जिद में रखा गया है।

यह कुरान 1980 के मध्य में नवीकरण अभियान के दौरान मस्जिद की सबसे ऊपरी मंजिल पर एक कागज के बक्से में पाया गया था।

शोधकर्ताओं का मानना ​​है कि यह कुरान इमाम अब्दुल्ला बिन क़ाज़ी अब्दुल सलाम द्वारा लिखा गया था, जिन्हें "त्वान गुरु" या मास्टर शिक्षक के रूप में जाना जाता है।

इस इंडोनेशियाई इमाम को डच उपनिवेशवादियों के खिलाफ प्रतिरोध आंदोलन में शामिल होने के लिए 1780 में इंडोनेशिया के टिडोर द्वीप से डच उपनिवेशवादियों द्वारा केप टाउन भेज दिया गया था अपनी जिलावतनी के बाद उन्होंने कुरान का यह संस्करण लिखा।

मस्जिद के बोर्ड ऑफ ट्रस्टी के सदस्यों में से एक कासिम अब्दुल्ला ने इस कुरान की खोज के बारे में कहा इस नुस्खे की खोज के दौरान, एक बॉक्स भी मिला जिसमें गुरु की लिखावट में धार्मिक ग्रंथ हैं।

यह कुरान कवर के बिना है और उसके पन्नों पर नंबर पड़े हुए नहीं हैं। फिर भी आश्चर्यजनक रूप से बरकरार है, केवल पहले कुछ पन्नों के हाशिए घिसे हुए हैं यह कुरान काली और लाल स्याही और आम फोन्ट में लिखा गया था और आज भी अच्छी स्थिति में है।

टैग्स

कमेंट

You are replying to: .