۱۵ تیر ۱۴۰۳ |۲۸ ذیحجهٔ ۱۴۴۵ | Jul 5, 2024
संयुक्त

हौज़ा/संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने कहा है कि गाज़ा बच्चों के लिए कब्रिस्तीन बनता जा रहा हैं।

हौज़ा न्यूज़ एजेंसी के अनुसार ,संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने कहा है कि गाज़ा बच्चों के लिए कब्रिस्तीन बनता जा रहा हैं।

संयुक्त राष्ट्र के महासचिव ने हमास और इजराइल के बीच चल रहे युद्ध पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि गाजा अब बच्चों का कब्रिस्तान बनता जा रहा हैं।

उन्होंने कहा कि हर गुज़रते घंटे के साथ संघर्ष विराम की आवश्यकता और अधिक जरूरी होती जा रही हैं उन्होंने कहा कि फिलिस्तीनी शरणार्थियों के लिए संयुक्त राष्ट्र राहत और कार्य एजेंसी के 89 कर्मचारी मारे गए।

संयुक्त राष्ट्र प्रमुख ने कहा कि एक महीने पहले इज़राइल और हमास के बीच युद्ध शुरू होने के बाद से संयुक्त राष्ट्र राहत एवं कार्य के 89 कर्मचारी फिलिस्तीनी शरणार्थियों की मदद करते हुए मारे गए हैं।

 उन्होंने ट्विटर पर लिखा कि इतिहास में कभी भी संयुक्त राष्ट्र सहायता कर्मी इतनी संख्या में नहीं मारे गए जितनी हाल के हफ्तों में हमारे संगठन के सदस्य मारे गए हैं।

टैग्स

कमेंट

You are replying to: .