۱۳ تیر ۱۴۰۳ |۲۶ ذیحجهٔ ۱۴۴۵ | Jul 3, 2024
الشفا

हौज़ा/विश्व स्वास्थ्य संगठन ने बताया है कि अलशिफ़ा अस्पताल के प्रमुख को गिरफ्तार करने के बाद आज तक लापता रखा गया हैं।

हौज़ा न्यूज़ एजेंसी के अनुसार ,विश्व स्वास्थ्य संगठन ने बताया है कि अलशिफ़ा अस्पताल के प्रमुख को गिरफ्तार करने के बाद आज तक लापता रखा गया हैं।

विश्व स्वास्थ्य संगठन ने गाज़ा में अलशिफा अस्पताल के प्रमुख को इजरायली सैनिकों द्वारा पकड़े जाने के बाद लापता होने पर चिंता व्यक्त की हैं।

संयुक्त राष्ट्र एजेंसी ने कहा कि अलशिफा के प्रमुख को बुधवार को उस समय गिरफ्तार किया गया जब वह पांच अन्य स्वास्थ्य कर्मियों के साथ संयुक्त राष्ट्र के अधिकारियों को मरीजों को निकालने में मदद कर रहे थें,

बुधवार को विश्व स्वास्थ्य संगठन ने एक बयान में कहां, इज़राइल ने फिलिस्तीनी रेड क्रिसेंट के तीन सदस्यों और गाजा स्वास्थ्य मंत्रालय के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया इज़राइल ने छह में से दो अधिकारियों को रिहा कर दिया है। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कहा कि अलशिफा अस्पताल के प्रमुख समेत चार अन्य लोगों के बारे में कोई जानकारी नहीं है।

टैग्स

कमेंट

You are replying to: .