शनिवार 21 सितंबर 2024 - 22:49
हज़रत पैग़म्बरे इस्लाम और इमाम जाफ़र सादिक़ अलैहिस्सलाम के जन्म दिवस पर 3हज़ार क़ैदियों की सज़ा में माफ़ी या कमी

हौज़ा / हज़रत रसूल अल्लाह स.ल.व.और इमाम सादिक अलैहिस्सलाम के जन्मदिन के अवसर पर सुप्रीम लीडर की ओर से 3000 से ज़्यादा क़ैदियों की सज़ा माफ़ या कम करने की दरख़ास्त पर न्यायपालिका ने मंजूरी दे दी है।

हौज़ा न्यूज़ एजेंसी के अनुसार ,हज़रत रसूल अल्लाह स.ल.व.और इमाम सादिक अलैहिस्सलाम के जन्मदिन के अवसर पर सुप्रीम लीडर की ओर से 3000 से ज़्यादा क़ैदियों की सज़ा माफ़ या कम करने की दरख़ास्त पर न्यायपालिका ने मंजूरी दे दी है।

न्यायपालिका प्रमुख ने पैग़म्बरे इस्लाम सल्लल्लाहो अलैहि वआलेही वसल्लम और इमाम जाफ़र सादिक़ अलैहिस्सलाम के शुभ जन्म दिवस के आगमन पर इन क़ैदियों की सज़ा माफ़ करने या उसे कम करने की दरख़ास्त की थी जिसे इस्लामी इंक़ेलाब के नेता ने मंज़ूर कर लिया है।

न्यायपालिका प्रमुख ने इस्लामी इंक़ेलाब के नेता को लिखे ख़त में पैग़म्बरे इस्लाम सल्लल्लाहो अलैहि वआलेही वसल्लम और इमाम जाफ़र सादिक़ अलैहिस्सलाम के शुभ जन्म दिवस के आगमन की ओर इशारा करते हुए आम अदालतों, इंक़ेलाबी अदालतों और फ़ौजी अदालतों और इसी तरह विभागीय कार्यवाही के तहत सज़ा पाने वाले 2887 लोगों की सज़ा माफ़ करने उनमें कमी या उन्हें बदलने की दरख़ास्त की थी।

टैग्स

आपकी टिप्पणी

You are replying to: .
captcha