सोमवार 9 जून 2025 - 14:05
हमें महान इस्लामी संस्कृति को अपनाना चाहिए और उससे जुड़े रहना चाहिए पश्चिम के धोखों में नहीं आना चाहिए

हौज़ा / हुज्जतुल इस्लाम शेख सलाह कर्बलाई ने पवित्र शहर कर्बला में ईदुल अज़हा के खुत्बे के दौरान सही विचारधारा अपनाने और पश्चिम की अंधी तकलीद से बचने की आवश्यकता पर ज़ोर दिया।

हौज़ा न्यूज़ एजेंसी के अनुसार ,पवित्र शहर कर्बला में ईदुल अज़हा के खुत्बे में खतीब हुज्जतुल इस्लाम शेख सलाह अलकर्बलाई ने पश्चिम की अंधी तकलीद न करने पर जोर देते हुए कहा,हमें महान इस्लामी संस्कृति को अपनाना चाहिए और उससे जुड़े रहना चाहिए। पश्चिम की गलतियों और धोखे भरी रणनीतियों को समझने के बाद हमें उनका अनुसरण नहीं करना चाहिए।

उन्होंने कहा,हमें अपनी वास्तविक पहचान, सही दिशा और उन शक्तिशाली साधनों की ओर ध्यान देना चाहिए जो हमारे पास हैं और जिन्हें हम अल्लाह की इबादत के माध्यम से प्राप्त करते हैं। विशेष रूप से पवित्र कुरान जो एक ऐसी किताब है जो पिछली किताबों की पुष्टि करती है और भविष्य के लिए मार्गदर्शन प्रदान करती है, और जिसमें प्रथम और अंतिम की सभी खबरें संग्रहित हैं हमें इससे मजबूती से जुड़े रहना चाहिए।

हुज्जतुल इस्लाम शेख़ सलाह कर्बलाई ने आगे कहा,अल्लाह तआला ने पैगंबरों और रसूलों में से अपने सबसे चुने हुए बंदे हज़रत मुहम्मद मुस्तफा को हमारे लिए चुना है। 

उन्होंने कहा,हमने अपनी आँखों से देख लिया कि दुश्मनों ने जिन चीजों पर वर्षों तक गर्व किया और हमारे लिए जो धोखे भरे षड्यंत्र रचे थे वे सब मिट्टी में मिल गए।

ईदुल अज़हा के खतीब ने पश्चिम की अंधी तकलीद से बचने पर जोर देते हुए दोहराया,हमें महान इस्लामी संस्कृति को अपनाना चाहिए और उससे जुड़े रहना चाहिए न कि पश्चिम की गलतियों और धोखे भरे तरीकों के पीछे चलना चाहिए।

टैग्स

आपकी टिप्पणी

You are replying to: .
captcha