हौज़ा न्यूज़ एजेंसी के अनुसार ,ईरान / गुलिस्तान प्रांत के अहले सुन्नत उलेमा परिषद और इमाम ए जुमआ ने अमेरिका और ज़ायोनी शासन के खुले आक्रमण की प्रतिक्रिया में जिहाद का फतवा जारी किया और मुकाबला करने और बदला लेने का आह्वान किया हैं।
फतवे का पाठ इस प्रकार है:
हम, गुलिस्तान प्रांत के शहरों और ज़िलों के सुन्नी उलेमा परिषद और जुमा इमामों के सदस्य, अपनी मानवीय और धार्मिक जिम्मेदारी समझते हैं कि अमेरिका के अपराधी और जालिम शासन तथा नकली और ग़ासिब ज़ायोनी शासन द्वारा ईरान इस्लामी गणराज्य पर किए गए क्रूर और अन्यायपूर्ण हमलों में आदरणीय नेता (मक़ामे मुअज़्ज़म रहबर)और सेवा करने वाले कमांडरों की शहादत निर्दोष लोगों, खासकर विद्यार्थियों के कत्ल तथा बुनियादी ढांचे, अस्पतालों, स्कूलों और सार्वजनिक स्थलों के विनाश की हम कठोर शब्दों में निंदा करते हैं, और अपने प्यारे देश ईरान की सरज़मीन और राष्ट्रीय एकता की रक्षा को अपना धार्मिक और राष्ट्रीय कर्तव्य मानते हैं।
हम अपने धार्मिक और इस्लामी कर्तव्य के तहत सभी से आग्रह करते हैं कि इस जिहाद और सत्य-असत्य के युद्ध में पूरी ताकत से समर्थन करें और उसका खुला ऐलान करें, ताकि क़यामत के दिन हम अल्लाह तआला के सामने शर्मसार और पछतावे में डूबे न हों।
आपकी टिप्पणी