हौज़ा न्यूज़ एजेंसी के अनुसार , अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ईरान की ओर से हुर्मुज़ स्ट्रेट के बंद किये जाने के बाद विन्रमता से चीन और दूसरे देशों से मदद मांग रहे हॅं।
ट्रंप ने शनिवार को सोशल प्लेटफार्म पर अपने विरोधाभासी दावे को दोहराया और हुर्मुज़ स्ट्रेट में चीन सहित दुनिया के देशों से मदद मांगी है।
ईरान पर अमेरिका और इस्राईल के हमले के बाद तेहरान ने दुनिया के महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग हुर्मुज़ स्ट्रेट को बंद कर रखा है जिसकी वजह से विश्व में तेल की क़ीमतों में काफ़ी वृद्धि हो गई है।ज्ञात रहे कि दुनिया के 20 प्रतिशत तेल हुर्मुज़ स्ट्रेट से होकर गुज़रता है।
आपकी टिप्पणी