सोमवार 23 मार्च 2026 - 18:25
आयतुल्लाहिल उज़्मा सिस्तानी के बेटे द्वारा डॉ. लारीजानी के परिवार और शहीद मुत्तहरी के परिवार वालों के लिए शोक संदेश

हौज़ा / हुज्जतुल इस्लाम वल मुस्लिमीन सैयद मोहम्मद रज़ा सिस्तानी, जो आयतुल्लाह अल-उज़्मा सिस्तानी के बेटे हैं, ने एक संदेश जारी करते हुए डॉ. अली लारीजानी की मजलूमाना शहादत पर उनके परिवार और आयतुल्लाह शहीद मुतह्हरी के सम्मानित परिवार वालों को शोक संदेश भेजा है

हौज़ा न्यूज़ एजेंसी के अनुसार , हुज्जतुल इस्लाम वल मुस्लिमीन सैयद मोहम्मद रज़ा सिस्तानी ने एक संदेश जारी करते हुए डॉ. अली लारीजानी की मजलूमाना शहादत पर उनके परिवार और आयतुल्लाह शहीद मुतहहरी के सम्मानित घराने से शोक व्यक्त किया हैं।

शोक संदेश का पाठ इस प्रकार है:

बिस्मिल्लाहिर्रहमानिर्रहीम
(إنا لله وإنا إلیه راجعون)

माननीय हुज्जतुल इस्लाम शेख मोहम्मद रज़ा लारीजानी, आपकी सफलता सतत रहे।
अस्सलामु अलैकुम व रहमतुल्लाहि व बरकातुहू

आपके आदरणीय पिता, डॉ. अली लारीजानी की मजलूमाना शहादत की खबर अत्यंत दुखद और हृदय विदारक है।

मैं अपने आदरणीय पिता की ओर से और अपनी ओर से इस दुखद घटना पर आपकी सेवा में तथा अन्य सम्मानित परिवारजनों, विशेष रूप से आपके आदरणीय चाचाओं और आयतुल्लाह शहीद मुतह्हरी के सम्मानित घराने की सेवा में हार्दिक शोक व्यक्त करता हूं।

मैं अल्लाह तआला से दुआ करता हूं कि वह इस उच्च पद के शहीद और उनके सुपुत्र, शहीद डॉ. मुर्तज़ा लारीजानी को अपनी रहमत और रिज़वान से नवाजे, और सभी शोकाकुल परिजनों को सुंदर धैर्य और महान प्रतिफल प्रदान करे।

३ शव्वाल अल-मुकर्रम १४४७ हिजरी
मोहम्मद रज़ा सिस्तानी

आयतुल्लाहिल उज़्मा सिस्तानी के बेटे द्वारा डॉ. लारीजानी के परिवार और शहीद मुत्तहरी के परिवार वालों के लिए शोक संदेश

टैग्स

आपकी टिप्पणी

You are replying to: .
captcha