हौज़ा न्यूज़ एजेंसी के अनुसार ,क़ुम अल मुकद्दसा में रहने वाले भारत के सक्रिय और प्रमुख धर्म प्रचारक हुज्जतुल इस्लाम वल मुस्लिमीन मौलाना सैयद इरफान महदी ज़ैदी को गहरा दु:ख और शोक हुआ ,जब उनकी सास का निधन हो गया। यह दु:खद खबर फैलते ही इल्मी व दीनी उलेमा में शोक की लहर दौड़ गई और विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक हस्तियों ने उनके साथ हार्दिक संवेदना और शोक व्यक्त किया।

इस अवसर पर ईरान के हौज़ा ए इल्मिया कुम के प्रमुख आयतुल्लाह अली रज़ा अराफी ने अपने शोक संदेश में मरहूमा के निधन पर गहरा दुख और अफसोस व्यक्त करते हुए कहा कि माँ का जुदा होना निश्चित रूप से परिवार के लिए एक बड़ी परीक्षा होती है। उन्होंने दुआ की कि अल्लाह तआला मरहूमा की मग़फिरत करें और उनके दरजत को बुलंद करें परिवार वालों को सब आता करें।
इसी तरह भारत में वली-ए-फकीह के प्रतिनिधि हुज्जतुल इस्लाम वल मुस्लिमीन डॉ. अब्दुल मजीद हकीम इलाही ने भी अपने संदेश में मौलाना सैयद इरफान महदी जै़दी के प्रति शोक व्यक्त करते हुए कहा कि वे इस दुख में बराबर के भागीदार हैं। उन्होंने मरहूमा के लिए क्षमा, उच्च पदों की प्राप्ति और परिवार के लिए धैर्य एवं प्रतिफल की दुआ की।
इसके अलावा जामिआतुल-मुस्तफा अल आलमिया विश्वविद्यालय के प्रमुख डॉ. अब्बासी ने भी इस दुखद घटना पर गहरा दुख और अफसोस व्यक्त किया और मौलाना सैयद इरफान महदी जै़दी की सेवा में शोक प्रस्तुत किया। उन्होंने मरहूमा के लिए क्षमा की दुआ करते हुए कहा कि अल्लाह तआला उन्हें अपनी विशाल दया में स्थान प्रदान करे और परिवार को धैर्य प्रदान करे।
इसी प्रकार हुज्जतुल इस्लाम वल मुस्लिमीन अली ज़ादेह जो हौज़ा के प्रबंधन में उच्च सलाहकार, प्रबंधक और प्रभारी हैं, ने भी अपने शोक संदेश में इस दु:खद घटना पर गहरा रंज और ग़म व्यक्त किया और सैयद इरफान महदी जै़दी के साथ हार्दिक सहानुभूति जताते हुए मरहूमा के लिए दुआ की अल्लाह ताला मरहूमा की मग़फिरत करें उनके दरजात को बुलंद करें परिवार वालों को सब्र आता करें।
उल्लेखनीय है कि इस समय मौलाना सैयद इरफान महदी जै़दी अपने परिवार के साथ ईरान में रह रहे हैं, और वर्तमान परिस्थितियों तथा युद्ध की स्थिति के कारण वे भारत नहीं जा सके। इस अवसर पर बड़ी संख्या में उलेमा और छात्रों ने उनके निवास पर जाकर शोक व्यक्त किया और उनके साथ हार्दिक सहानुभूति जताई।
अन्य धार्मिक हस्तियों ने भी अपने अपने संदेशों में इस दुखद घटना पर अफसोस जताया और मौलाना सैयद इरफान महदी ज़ैदी के साथ हार्दिक सहानुभूति व्यक्त करते हुए उन्हें धैर्य और स्थिरता का उपदेश दिया।
अंत में हम अल्लाह तआला से दुआ करते हैं कि वह स्वर्गीय महिला की मग़फिरत करे, उनके पदों को ऊंचा करे और परिजनों को सब्र जमील प्रदान करे। हम इस दुख में उनके समान भागीदार हैं और परिवार की सेवा में शोक संदेश प्रस्तुत करते हैं।
आपकी टिप्पणी