मंगलवार 7 अप्रैल 2026 - 11:36
क़ुम अलमुकद्दस;हिंदुस्तानी दीनी विद्यार्थियों ने मौकिब ए हिन्द के ज़रिए दिया इत्तेहाद का पैगाम/ हम हमेशा ज़ुल्म के खिलाफ और मज़लूम के साथ खड़े हैं।

हौज़ा / कुम अलमुकद्दस में हिंदुस्तानी विद्यार्थियों ने मौकिब ए हिन्द (मजमय ए उलेमा व तोल्लाब हिंदुस्तान)के जरिए ख़िदमत-ए-ख़ल्क़ की एक ख़ूबसूरत मिसाल पेश की। इन विद्यार्थियों ने तमाम मोमिनन के लिए खाने-पीने और चाय और बच्चों के लिए मिठाइयों का बेहतरीन इंतेजाम किया है जो यह सिलसिला कई दिनों से जारी और जारी रहेगा हैं।

हौज़ा न्यूज़ एजेंसी के अनुसार ,हौज़ा ए इल्मिया क़ुम में दीनी तालीम हासिल कर रहे हिंदुस्तानी विद्यार्थियों ने मौकिब ए हिन्दी के ज़रिए ख़िदमत-ए-ख़ल्क़ की एक ख़ूबसूरत मिसाल पेश की। इन विद्यार्थियों ने तमाम मोमिनन के लिए खाने-पीने और चाय और बच्चों के लिए मिठाइयों का बेहतरीन इंतजाम किया है जो यह सिलसिला कई दिनों से जारी हैं और जारी रहेगा।

यह इंतेज़ाम ख़ास तौर पर बाहर से आने वाले मुसाफ़िरीन और ज़ायरीन की सहूलत के लिए किया गया है।विद्यार्थियों ने बड़ी मुहब्बत और अख़्लाक़ के साथ मेहमानों की ख़िदमत अंजाम दे रहे हैं।ज़ायरीन ने इस पहेल को बेहद सराहा और तलबा के इस जज़्बे की तारीफ़ की।

उन्होंने कहा कि इस तरह की ख़िदमत से समाज में मोहब्बत और भाईचारा बढ़ता है।तलबा ने आगे भी इस तरह की फ़लाही सरगर्मियां जारी रखने का ऐलान किया हैं।मौक़े पर मौजूद अफ़राद ने इस नेक क़दम को क़ाबिले-तारीफ़ क़रार दिया।आख़िर में इन तमाम खिदमत करने वालों के लिए दुआ करते हैं अल्लाह इन सभी हज़रात को सेहत और सलामती अता करें।

टैग्स

आपकी टिप्पणी

You are replying to: .
captcha