बुधवार 15 अप्रैल 2026 - 19:28
हैय्यत ए हज़रत मासूमा स.ल. की ओर से प्रतिदिन मौकिब पर खाने-पीने की सुविधा

हौज़ा / क़ुम अल मुकद्दस में हैय्यत ए हज़रत मासूमा स.ल. हिंदुस्तानी ख्वाहरान की ओर से मौकिब का आयोजन किया गया है जिसमे हर रोज़ बच्चों, जवान नौजवान सभी के लिए खाने पीने का इंतज़ाम किया गया हैं।

हौज़ा न्यूज़ एजेंसी के अनुसार ,हौज़ा ए इल्मिया क़ुम में दीनी तालीम हासिल कर रही हिंदुस्तानी ख्वाहरान ने हैय्यत ए हज़रत मासूमा स.ल. की ओर से ख़िदमत-ए-ख़ल्क़ की एक ख़ूबसूरत मिसाल पेश की।

इन ख्वाहरान ने तमाम मोमिनन के लिए खाने-पीने और चाय और बच्चों के लिए मिठाइयों का बेहतरीन इंतजाम किया है जो यह सिलसिला कई दिनों से जारी हैं और जारी रहेगा।

हैय्यत ए हज़रत मासूमा स.ल. की ओर से प्रतिदिन मौकिब पर खाने-पीने की सुविधा

यह इंतेज़ाम ख़ास तौर पर बाहर से आने वाले मुसाफ़िरीन और ज़ायरीन की सहूलत के लिए किया गया है।ख्वाहरान ने बड़ी मुहब्बत और अख़्लाक़ के साथ मेहमानों की ख़िदमत अंजाम दे रहे हैं।ज़ायरीन ने इस पहेल को बेहद सराहा और इस जज़्बे की तारीफ़ की।

टैग्स

आपकी टिप्पणी

You are replying to: .
captcha