सोमवार 13 अप्रैल 2026 - 14:47
हिज़्बुल्लाह द्वारा इज़रायली सेना के कई ठिकानों पर हमले जारी

हौज़ा / लेबनान की इस्लामी प्रतिरोध संगठन हिज़्बुल्लाह ने अपने ताज़ा बयान में कहा है कि उसने दक्षिणी लेबनान के सीमावर्ती क्षेत्र बिंते जबील में इज़रायली सेना की गतिविधियों को निशाना बनाते हुए एक बार फिर बड़े पैमाने पर हमला किया।

हौज़ा न्यूज़ एजेंसी के अनुसार , अलइशराक स्कूल के पास इज़रायली सेना के वाहनों और सैनिकों की मौजूदगी की सटीक जानकारी मिलने के बाद उन पर रॉकेटों की जबरदस्त बौछार की गई, जिससे दुश्मन को भारी नुकसान पहुंचने का दावा किया गया है।

हिज़्बुल्लाह ने यह भी स्पष्ट किया कि उसका अभियान सिर्फ सीमित जवाबी कार्रवाई नहीं, बल्कि इज़रायली सैन्य ढांचे को लगातार कमजोर करने की एक रणनीति का हिस्सा है। इसी क्रम में ऐनाता और बिंते जबील के बीच स्थित एक अहम कमांड पोस्ट को उन्नत हमलावर ड्रोन के जरिए निशाना बनाया गया। बताया जा रहा है कि इस हमले से इज़राइली सेना के कम्युनिकेशन और कमांड सिस्टम पर असर पड़ा है।

दूसरी ओर, इज़रायली मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उत्तरी इज़रायल के किरयात शमोना और आसपास के इलाकों में लगातार सायरन बजने लगे, जिससे वहां रहने वाले लोगों में दहशत का माहौल बन गया। बार-बार सायरन बजने और हमलों के खतरे ने यह साफ कर दिया है कि इज़रायल की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।

इन हमलों ने इज़रायल के उस दावे को कमजोर कर दिया है, जिसमें वह अपनी सीमाओं को पूरी तरह सुरक्षित बताता रहा है। हिज़्बुल्लाह की बढ़ती सैन्य क्षमता और लगातार हो रहे हमले यह संकेत देते हैं कि इज़रायल अब पहले की तरह एकतरफा दबदबा कायम नहीं रख पा रहा है, और उसे कई मोर्चों पर चुनौती का सामना करना पड़ रहा है।

टैग्स

आपकी टिप्पणी

You are replying to: .
captcha