हौज़ा न्यूज़ एजेंसी के अनुसार ,इज़राईली सेना ने औपचारिक रूप से स्वीकार कर लिया है कि हिज़्बुल्लाह अपने ड्रोनों के माध्यम से कब्ज़ाधारी फ़िलस्तीन के उत्तरी क्षेत्रों में किसी भी स्थान को निशाना बनाने की पूरी क्षमता रखता है।
इज़राईली चैनल की रिपोर्ट के अनुसार, हिज़्बुल्लाह की ड्रोन तकनीक इतनी आधुनिक और सटीक हो चुकी है कि अब कोई भी संवेदनशील स्थान उनकी पहुँच से बाहर नहीं रहा है।
इज़रायली टीवी की रिपोर्ट में अत्यधिक चिंताजनक स्थिति का वर्णन करते हुए कहा गया है कि हिज़्बुल्लाह के लिए अब यह कोई मुश्किल काम नहीं रह गया है कि वह अपने किसी आत्मघाती ड्रोन को उड़ाकर सीधे हाइफ़ा के मेयर के कार्यालय की खिड़की के अंदर घुसा सके।
इसके अलावा, रिपोर्ट में चेतावनी दी गई है कि ये ड्रोन इज़रायली नौसेना की पनडुब्बी बेड़े के कमांडर के कमरे तक भी पहुँच सकते हैं, जो इज़राईली रक्षा प्रणाली की विफलता का मुँह बोलता प्रमाण है।
इसी दौरान इज़रायली अखबार 'मारिव' ने हिज़्बुल्लाह के बढ़ते खतरे पर टिप्पणी करते हुए लिखा है कि हिज़्बुल्लाह के आत्मघाती ड्रोन अब साधारण ड्रोन नहीं रहे, बल्कि यह वास्तव में सटीक निशाना लगाने वाले मिसाइलों के गतिशील प्लेटफॉर्म में बदल चुके हैं।
यह ड्रोन अत्यधिक सटीकता के साथ अपने लक्ष्य की पहचान करते हैं और रक्षात्मक राडारों को चकमा देकर अपने लक्ष्य को नष्ट करने की क्षमता रखते हैं, जिसने इज़रायली सुरक्षा एजेंसियों की नींद उड़ा दी है।
आपकी टिप्पणी