हौज़ा न्यूज़ एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, नई दिल्ली शहीद आयतुल्लाह सय्यद अली ख़ामेनई के चेहलुम के अवसर पर राजधानी दिल्ली मे एक कल्याणकारी प्रोग्राम का आयोजन किया गया, जिसमे ए एम आर मैडिकल एंड एजूकेशनल ट्रस्ट दिल्ली के तत्वाधान रक्तदान और निशुल्क मैडिकल कैम्प आयोजित किया गया।
फ़ोटो देखेः
यह विशाल प्रोग्राम 12 अप्रैल 2026 ई रविवार के दिन ईरान कल्चर हाउस मे दिन मे तीन बजे से रात 12 बजे तक जारी रहा। इस बीच भारतीय, ईरानी तथा हिंदू, मुस्लिम, सिख एवं ईसाई धर्म के अनुयायीयो की बड़े संख्या ने कैम्प मे भाग लिया और मानवता के इस कार्य मे बढ़ चढ़ कर भाग लिया।
कैम्प मे जनता के लिए विभिन्न प्रकार की चिकित्सा सुविधाओ का प्रबंध किया गया, जिसमे रक्तदान, स्पेशलिस्ट डॉक्टरो की सेवा, निशुल्क चिकित्सा जांच और ज़रूरत मंद रोगीयो के लिए निशुल्क दवा का प्रबंध शामिल था। इस कार्य का बुनयादी मक़सद समाज मे स्वास्थ की चेतना को बढ़ावा देना और बहुमूल्य मानव जीवन के संरक्षण को यक़ीनी बनाना था।
इस अवसर पर दिल्ली के अस्पतालो मे मरीज़ो के लिए रक्तदान शिविर आयोजित किया गया, जो डॉ सुमेर कुमार (डायरेक्टर, रूटरी ब्लड सेंटर) के तत्वाधान मे रूटरी दिल्ली कैपीटल चैरीटेबल ब्लड सेंटर के सहयोग से सफ़लता के साथ पूरा हुआ।
प्रोग्राम मे भारत मे इस्लामी क्रांति के सुप्रीम लीडर के प्रतिनिधि हुज्जतुल इस्लाम वल मुस्लेमीन डॉ अब्दुल मजीद हकीम इलाही, कल्चर काउंसलर डॉ फ़रीद अस्र इस्लामी गणराज्य ईरान के दूतावास के दूसरे प्रतिनिधियो ने भी रक्त दान करके मानव दोस्ती का व्यवहारिक संदेश दिया, जिसकी भागीदारो ने भी सराहा। कैम्प के दौरान 265 यूनिट रक्तदान किया गया, और 200 मरीज़ो का चैकप किया और दवा दी गई 50 लोगो का टेस्ट किया गया जोकि एक प्रभावित करने वाला कारनामा है।
मुनतज़ेमीन के अनुसार, इस कार्य का उद्देश्य केवल एक अधिकारिक समारोह का आयोजन नही, बल्कि मानवता की वास्तविक सेवा और ज़रूरतमंद रोगीयो को तत्काल सहायता प्रदान करना था। उन्होने जनता से अपील की कि वह ऐसे क्लयाणकारी उपाय मे बढ़ चढ़ कर भाग ले और रक्तदान के माध्यम से मानव जीवन के संरक्षण मे अपनी भूमिका अदा करें।
मैडिकल कैम्प मे ए एम आर मैडिकल एंड एजूकेशनल ट्रस्ट के विशेषज्ञ डॉक्टर जिन मे डॉ अशरफ़ हुसैन, डॉ आलम, डॉ किसा, डॉ मोअज़्ज़मा तुराबी, डॉ मोबीन असग़र, डॉ ग़य्यूर अल हसन, डॉ मोहसिन नक़वी, औन अली (लैब डायरेक्टर) और मुहम्मद हाशिम (लैब मैनेजर) शामिल थे, ने मरीज़ो की जांच की और निशुल्क दवा उपलब्ध कराई।
अंत मे ट्रस्ट के अध्यक्ष मौलाना सय्यद रज़ी हैदर ज़ैदी ने सुप्रीम लीडर के प्रतिनिधि डॉ अब्दुल मजीद हकीम इलाही, डॉ फ़रीद अस्र और दूसरे मेहमानो का धन्यवाद किया जिन्होने स्वंय रक्तदान कर इस योजना को मजबूती प्रदान की। उन्होने सभी डॉक्टरो, चिकित्सीय बल और ट्रस्ट के सदस्यो जिनमे हाज़ी ज़ुल्फ़ुक़ार बाक़िर, मोअज़्ज़म अली ज़ैदी, मौलाना ज़ीशान हैदर रजैटवी, सय्यद अब्बास ज़ैदी और मुहम्मद हैदर ज़ैदी शामिल है की सेवा को भी सराहा।
ज्ञात रहे कि यह कल्याणकारी कार्य ए एम आर मैडिकल एंड एजूकेशनल ट्रस्ट की निरंतर समाजी और चिकित्सीय सेवा का एक स्पष्ट प्रतीक है, जो लम्बे समय से मानव सेवा के क्षेत्र मे भूमिका अदा कर रहा है। यह प्रोग्राम न केवल एक श्रृद्धांजली साबित हुआ बल्कि मानवता, सहानूभूति और सामूहिक जिम्मेदारी की एक मिसाल भी दे गया।





आपकी टिप्पणी