हौज़ा न्यूज़ एजेंसी के अनुसार ,शाहगंज,जौनपुर,बड़ागांव
क्षेत्र स्थित बड़ागांव में सर्व मानव सेवा ट्रस्ट द्वारा एक विशाल स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर शुक्रवार को जुलूस अमारी कार्यक्रम में आए श्रद्धालुओं की सेवा के उद्देश्य से लगाया गया था। इसमें 10,000 से अधिक लोगों ने निशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया।
शिविर में क्षेत्र के मुख्य चिकित्सा अधिकारी सहित कई चिकित्सक उपस्थित रहे। पड़ोसी जनपद अंबेडकर नगर के नेत्र विशेषज्ञ डॉ. सैयद असगर रिज़वी और डॉ. फिजा जैदी ने हज़ारों लोगों की आंखों की जांच की और उन्हें निशुल्क दवाएं व चश्मे उपलब्ध कराए।
डॉ. संदीप कुमार गौतम, अवधेश कुमार गौतम, अली, गौरव, काजल और किरण ने मरीजों को देखने में सहयोग किया।
बाल रोग विशेषज्ञ विद्या चाइल्ड की पूरी टीम ने भी इस निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में अपना योगदान दिया। सर्व मानव सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष ने बताया कि डॉ. धर्मेंद्र यादव, डॉ. शहंशाह खान, डॉ. अरविंद, डॉ. सरफराज, डॉ. जावेद, डॉ. दीपक रंजन, शाहगंज स्वास्थ्य समुदाय केंद्र के चिकित्सा अधिकारी डॉ. जमालुद्दीन और डॉ. हरिओम मौर्य ने भी अपनी सेवाएं दीं।
संस्था के उपाध्यक्ष मोहम्मद मेराज हाशमी ने बताया कि उनकी संस्था का मुख्य उद्देश्य सेवा भाव है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह निशुल्क स्वास्थ्य शिविर विशेष रूप से कार्यक्रम में शामिल हुए श्रद्धालुओं की सेवा के लिए आयोजित किया जाता है।
संस्था अध्यक्ष इस्तकार हुसैन नन्हे ने जानकारी दी कि शिविर सुबह 8 बजे से कार्यक्रम समाप्त होने तक संचालित किया गया। इस दौरान मोहम्मद फैमी, फैजान अहमद, शाहिद इदरीसी, नूर आलम, अकिब सिराज और मोहम्मद सहित कई अन्य लोग उपस्थित रहे।
आपकी टिप्पणी