रविवार 10 मई 2026 - 20:03
जौनपुर के शिया कॉलेज में ईरानी प्रतिनिधि का बड़ा बयान / भारत और ईरान के संबंध बहुत मज़बूत हैं

हौज़ा / ईरान के सुप्रीम लीडर शहीद आयतुल्लाह खामेनेई के प्रतिनिधि डॉ. अब्दुल मजीद हकीम इलाही ने गुरुवार की देर रात जौनपुर के शिया कॉलेज में मजलिस को संबोधित किया। उन्होंने ईरान और भारत के संबंध को लेकर भी बात की। बातचीत के दौरान अब्दुल मजीद ने कहा कि ईरान अपने हक और आजादी कि लड़ाई लड़ रहा है। उन्होंने कहा कि ईरान में माहौल अब ठीक है। ईरान की जनता बहुत मजबूत है।

हौज़ा न्यूज़ एजेंसी के अनुसार , ईरान के सुप्रीम लीडर आयतुल्लाह खामेनेई के प्रतिनिधि डॉ. अब्दुल मजीद हकीम इलाही ने गुरुवार की देर रात जौनपुर के शिया कॉलेज में मजलिस को संबोधित किया। उन्होंने ईरान और भारत के संबंध को लेकर भी बात की।

मीडिया से बातचीत के दौरान अब्दुल मजीद ने कहा कि ईरान अपने हक और आजादी कि लड़ाई लड़ रहा है। उन्होंने कहा कि ईरान में माहौल अब ठीक है। ईरान की जनता बहुत मजबूत है।

उन्होंने डोनाल्ड ट्रम्प के बयान पर बात करते हुए कहा कि डोनाल्ड ट्रम्प डील को लेकर सीरियस नहीं हैं। उन्होंने कहा कि अमेरिका को कुछ ऐसा चाहिए जो ईरान कभी नहीं दे सकता है। ईरान को न्याय और स्वतंत्रता चाहिए।

उन्होंने कहा कि अमेरिका हार चुका है। अब वो तेल कि कीमतों पर अपना कंट्रोल चाहते हैं। वो किसी तरह कि डील में सीरियस नहीं हैं। उन्होंने कहा कि ईरान अपने अधिकारों कि लड़ाई लड़ रहा है। अमेरिका ने 7000 मील दूर आकर आखिर ईरान पर हमला क्यों किया? उनके पास ऐसा कोई कारण भी नहीं है।

उन्होने कहां 4 हजार से अधिक निर्दोष लोगों को मारा, स्कूल में पढ़ने वाली 175 लड़कियों को मारा। अगर वह परमाणु हथियारों को इसका कारण बता रहा हैं तो ईरान पहले ही स्पष्ट कर चुका है कि उसके पास किसी भी तरह का कोई परमाणु हथियार नहीं है।

टैग्स

आपकी टिप्पणी

You are replying to: .
captcha