सोमवार 11 मई 2026 - 08:16
ट्रंप पहले से कहीं अधिक निराश / ईरान का जवाब मुझे पसंद नहीं आया

हौज़ा / अमेरिकी राष्ट्रपति जो हर रात ईरान के समर्पण का सपना देखते हैं,उन्होने ईरान का जवाब पढ़ा, उसे अस्वीकार्य बताया और कहा, मुझे यह जवाब पसंद नहीं है!

हौज़ा न्यूज़ एजेंसी के अनुसार , अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, जो ईरान के खिलाफ युद्ध में अपने लक्ष्यों को हासिल करने में विफल रहे हैं और दुनिया के प्रमुख मीडिया के अनुसार, इस युद्ध में अपने गतिरोध से बाहर निकलने के लिए सम्मानजनक रास्ता तलाश रहे हैं,उन्होने कहा, मैंने अभी ईरानी प्रतिनिधियों का जवाब पढ़ा। मुझे यह पसंद नहीं आया। यह पूरी तरह से अस्वीकार्य है।

ट्रम्प, जो हर रात ईरान के समर्पण का सपना देखते हैं,उन्होने यह भी कहा कि ईरान के जवाब के बारे में कब्जाधारी ज़ायोनी शासन के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से बातचीत की है।

जो ट्रम्प युद्ध में हार चुके हैं, वे अब उम्मीद कर रहे हैं कि ईरान उनकी इच्छा के अनुसार जवाब देगा, जबकि इस्लामी गणराज्य ईरान ने बार-बार इस बात पर जोर दिया है कि वह अपनी जनता के अधिकारों से एक मात्र भी समझौता नहीं करेगा, और कोई भी वार्ता ईरानी जनता के अधिकारों के खिलाफ नहीं होगा।

ईरान ने बार-बार कहा कि हम अपनी जनता की सुरक्षा प्रदान करेंगे और जो उनके हित के लिए अच्छा होगा उसे पर काम करेंगे हमारी जनता इस जंग में हमारी भागीदारी है हम उनके हित से हटकर कोई काम नहीं कर सकते।

टैग्स

आपकी टिप्पणी

You are replying to: .
captcha