हौज़ा न्यूज़ एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, समिति द्वारा जारी दिशा-निर्देशों में कहा गया है कि भीड़ को सुव्यवस्थित ढंग से नियंत्रित करने के लिए प्रतिभागियों से अनुरोध किया गया है कि वे तेहरान में अपने ठहरने की अवधि यथासंभव कम रखें। हालांकि, जिन लोगों को आवश्यकता होगी उनके लिए ठहरने और अन्य आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था की गई है, जिनका वे लाभ उठा सकते हैं।
समिति ने सभी प्रतिभागियों से अपील की है कि वे अपने साथ आवश्यक सामान अवश्य रखें, जैसे कि नियमित उपयोग की दवाइयाँ, पासपोर्ट या पहचान पत्र, पीने का पानी, सूखा खाद्य पदार्थ तथा एक हल्की चादर, ताकि किसी भी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।
इसी प्रकार मौसम को ध्यान में रखते हुए प्रतिभागियों को हल्के और ठंडक देने वाले कपड़े पहनने तथा टोपी या छाता साथ रखने की भी सलाह दी गई है। विशेष रूप से छोटे बच्चों, गर्भवती महिलाओं, बुज़ुर्गों तथा किसी गंभीर बीमारी से पीड़ित लोगों को भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर न लाने की हिदायत दी गई है।
समिति ने कहा कि इस ऐतिहासिक समारोह की सफलता के लिए जनता का सहयोग सबसे महत्वपूर्ण है। इसलिए सभी प्रतिभागियों से अनुरोध किया गया है कि वे व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन और आयोजन समिति के साथ पूरा सहयोग करें।
आपकी टिप्पणी