मंगलवार 17 नवंबर 2026 - 12:54
आयतुल्लाहिल उज़्मा सय्यद अली सीस्तानी ने आयतुल्लाहिल उज़्मा हुसैन वहीद ख़ुरासानी के निधन पर गहरा शोक जताया

आयतुल्लाहिल उज़्मा सय्यद अली सीस्तानी ने आयतुल्लाहिल उज़्मा हुसैन वहीद ख़ुरासानी के निधन पर गहरे दुख और शोक व्यक्त करते हुए उनकी शैक्षणिक, धार्मिक और प्रचार संबंधी सेवाओं को श्रद्धांजलि अर्पित की है।

हौज़ा न्यूज़ एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, आयतुल्लाहिल उज़्मा सय्यद अली सीस्तानी ने अपने शोक संदेश में आयतुल्लाहिल उज़्मा हुसैन वहीद ख़ुरासानी के निधन पर दुख व्यक्त किया। उन्होंने इमामत और अहलेबैत (अ.) की विलायत एवं शिक्षाओं के संरक्षण और प्रतिरक्षा के क्षेत्र में मरहूम के महान योगदान की सराहना की।

आयतुल्लाहिल उज़्मा सीस्तानी ने शिक्षा-दीक्षा, उपदेश और धार्मिक मार्गदर्शन के क्षेत्र में इस महान मरजा-ए-तक़लीद की असाधारण सेवाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि उनकी शैक्षणिक और धार्मिक सेवाओं को हमेशा याद रखा जाएगा।

उन्होंने बारगाह-ए-इलाही में दुआ की कि अल्लाह तआला मरहूम द्वारा ज्ञान और विद्वानों की सेवा में किए गए प्रयासों के प्रतिफल स्वरूप उन्हें उच्चतम आध्यात्मिक दर्जे अता फरमाए और उन्हें पैग़म्बरे इस्लाम हज़रत मुहम्मद मुस्तफ़ा (स.) तथा उनके अहलेबैत (अ.) के साथ महशूर फरमाए।

आयतुल्लाहिल उज़्मा सय्यद अली सीस्तानी ने इस दुखद घटना पर हज़रत वली-ए-अस्र इमाम महदी (अ.ज.), समस्त हौज़ा-ए-इल्मिया, मरहूम के परिजनों, विशेष रूप से उनके बेटों और तमाम अहले ईमान के प्रति संवेदना व्यक्त की। साथ ही उन्होंने शोकाकुल परिवार के लिए धैर्य और इस विपत्ति को सहन करने के बदले इलाही प्रतिफल की दुआ की।

टैग्स

आपकी टिप्पणी

You are replying to: .
captcha