रविवार 5 जुलाई 2026 - 19:56
तेहरान से नजफ़ तक अंतिम यात्रा का मार्ग एक महत्वपूर्ण संदेश देता है: अलजज़ीरा

हौज़ा / अमेरिकी अख़बार वॉल स्ट्रीट जर्नल ने अपनी एक रिपोर्ट में लिखा है कि, ईरान के शहीद नेता की अंतिम यात्रा का समारोह अमेरिका के सामने दृढ़ता और प्रतिरोध का एक विशाल प्रदर्शन है।

हौज़ा न्यूज़ एजेंसी के अनुसार ,अमेरिकी अख़बार वॉल स्ट्रीट जर्नल ने अपनी एक रिपोर्ट में लिखा है कि, ईरान के शहीद नेता की अंतिम यात्रा का समारोह अमेरिका के सामने दृढ़ता और प्रतिरोध का एक विशाल प्रदर्शन है।

रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि हुसैन अंसारी नामक एक अनुवादक, जो 18 तीर (ईरानी कैलेंडर के अनुसार) को मशहद में होने वाले अंतिम दफ़्न समारोह में शामिल होना चाहते थे, ने कहा, “यह विशाल जनसमूह देश के भीतर और बाहर मौजूद लोगों को यह संदेश देगा कि पश्चिम में जो तस्वीर पेश की जाती है, उसके विपरीत, इस देश के अधिकांश लोग यहाँ तक कि वे लोग भी जो बहुत अधिक धार्मिक नहीं हैं—उनके प्रति सम्मान रखते थे।

अल-जज़ीरा ने अपनी एक विश्लेषणात्मक रिपोर्ट में लिखा है कि, ईरान के शहीद नेता की अंतिम यात्रा और दफ़्न का कार्यक्रम केवल एक शोक समारोह नहीं है, बल्कि यह धार्मिक महत्व के साथ-साथ राजनीतिक और क्षेत्रीय संदेश भी अपने भीतर समेटे हुए है। यह सात दिनों तक चलने वाला कार्यक्रम कई स्तरों पर महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

ज़ायोनी थिंक-टैंक फ़ाउंडेशन फ़ॉर डिफेन्स ऑफ़ डेमोक्रेसीज़ (FDD) से जुड़े विश्लेषक ईरान के शहीद नेता की अंतिम यात्रा में लाखों लोगों की उपस्थिति को लेकर अपनी बेचैनी और घबराहट छिपा नहीं सके।

एक रिपोर्ट के अनुसार, इस अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चर्चा में रहे आयोजन को किसी भी माध्यम से दबा या नज़रअंदाज़ करना संभव न होने पर उन्होंने ईरानी जनता के प्रति अपमानजनक टिप्पणियों का सहारा लिया।

टैग्स

आपकी टिप्पणी

You are replying to: .
captcha