हौज़ा न्यूज़ एजेंसी के अनुसार , शहीद रहबर की अंतिम यात्रा को लेकर मशहद में सभी आवश्यक तैयारियाँ पूरी कर ली गई हैं।देश-विदेश से शहीद रहबर के चाहने वालों और श्रद्धालुओं का मशहद पहुँचना लगातार जारी है।

करोड़ों श्रद्धालु अपने हाथों में शहीद रहबर के चित्र और लाल झंडे लिए मशहद में प्रवेश कर रहे हैं। इनमें अनेक देशों से आए लोग भी शामिल हैं।
इस अवसर पर मशहद में सैकड़ों मौक़िब (सेवा शिविर) स्थापित किए जा चुके हैं, जहाँ ज़ायरीन के लिए विभिन्न सुविधाएँ उपलब्ध कराई जा रही हैं।
लाखों की संख्या में श्रद्धालु अभी से सड़कों पर नम आँखों के साथ अपने प्रिय नेता के अंतिम दर्शन की प्रतीक्षा कर रहे हैं।
अंतिम यात्रा में शामिल होने वाले लोगों की सुविधा और सुचारु व्यवस्था के लिए शहर में विशेष यातायात (ट्रैफिक) नियम भी लागू कर दिए गए हैं।
आपकी टिप्पणी