शनिवार 1 अगस्त 2026 - 16:30
अरबईन हुसैनी; एकता और सत्य के मोर्चे की मज़बूती का प्रतीक।हुज्जतुल इस्लाम वल मुस्लिमीन अली सपहवंद

हौज़ा / हुज्जतुल इस्लाम वल मुस्लिमीन अली सपहवंद ने कहा कि अरबईन हुसैनी की पैदल यात्रा का विशाल सम्मेलन सम्मान, एकता और सत्य के मोर्चे की मजबूती का प्रतीक है।

हौज़ा न्यूज़ एजेंसी के अनुसार , हुज्जतुल इस्लाम अली सपहवंद ने कहा कि अरबईन हुसैनी की पैदल यात्रा का विशाल सम्मेलन सम्मान, एकता और सत्य के मोर्चे की मजबूती का प्रतीक है।

उन्होंने कहा कि अरबईन की पैदल यात्रा इमाम हुसैन (अ.स.) के चाहने वालों की गहरी श्रद्धा और प्रेम का सर्वोच्च प्रदर्शन है। उन्होंने कहा कि दुनिया भर के स्वतंत्र विचार वाले लोग इस महान आयोजन में अपनी भव्य उपस्थिति के माध्यम से विश्व के सामने एकता और आपसी सामंजस्य का अद्भुत उदाहरण पेश करेंगे।

उन्होंने अरबईन यात्रा की महानता का उल्लेख करते हुए कहा कि अरबईन हुसैनी प्रकाश का अथाह सागर, एक वैश्विक आध्यात्मिक आंदोलन, मुक्ति की नौका और मार्गदर्शन का दीपक है।

उनके अनुसार, यह महान आध्यात्मिक आंदोलन विभिन्न देशों के लोगों तथा दुनिया के वंचित और पीड़ित वर्गों के बीच गहरा संबंध स्थापित करता है और सत्य के मोर्चे में मजबूती, एकता तथा साहस को बढ़ावा देता है।

हुज्जतुल इस्लाम सपहवंद ने कहा कि यद्यपि इराक विभिन्न प्रकार की चुनौतियों और खतरों का सामना कर रहा है, फिर भी अरबईन समारोह में भाग लेने वाले इमाम हुसैन (अ.) के श्रद्धालुओं और विलायत के अनुयायियों की संख्या लगातार बढ़ रही है।उन्होंने इसे प्रतिरोध के मोर्चे को सुदृढ़ करने तथा हज़रत इमाम महदी (अ.ज.) के प्रकट होने की तैयारी के संदर्भ में महत्वपूर्ण बताया।

अंत में लोगों की उत्साहपूर्ण भागीदारी का उल्लेख करते हुए कहा कि इमाम (रह.) मैदान में आयोजित रात्रिकालीन जनसभाओं तथा अरबईन के मौक़ों पर सेवा प्रदान करने वाले मौकिबों (सेवा शिविरों) में लोगों की सक्रिय भागीदारी इस क्षेत्र के निवासियों की एकता, आस्था और सामाजिक समर्पण की उज्ज्वल झलक प्रस्तुत करती है।

टैग्स

आपकी टिप्पणी

You are replying to: .
captcha