बुधवार 5 अगस्त 2026 - 15:30
अहले बैत अ.स.से प्रेम इस्लामी जगत के बड़े जनआंदोलनों की मुख्य धुरी है।हुज्जतुल इस्लाम असदुल्लाह रिज़वानी

हौज़ा / इमाम हुज्जतुल इस्लाम असदुल्लाह रिज़वानी ने सद्राबाद गांव के लोगों को संबोधित करते हुए इमाम हुसैन (अ.स.) के अरबईन पैदल मार्च में ईरानी जनता की ऐतिहासिक और उत्साहपूर्ण भागीदारी की सराहना की।

हौज़ा न्यूज़ एजेंसी के अनुसार ,इमाम हुज्जतुल इस्लाम असदुल्लाह रिज़वानी ने सद्राबाद गांव के लोगों को संबोधित करते हुए इमाम हुसैन (अ.स.) के अरबईन पैदल मार्च में ईरानी जनता की ऐतिहासिक और उत्साहपूर्ण भागीदारी की सराहना की।

उन्होंने कहा कि अरबईन के भव्य दृश्य, ज़ायरीन और ख़ादिमों की आपसी एकजुटता इस बात का स्पष्ट प्रमाण हैं कि अहल-ए-बैत (अ.स.) से प्रेम आज भी इस्लामी जगत के बड़े जनआंदोलनों की मुख्य प्रेरक शक्ति है।

उन्होंने कहा कि अरबईन की पैदल यात्रा केवल एक सामूहिक आयोजन नहीं, बल्कि इमाम हुसैन (अ.स.) के उद्देश्यों के प्रति प्रेम आस्था, पहचान और वफ़ादारी का महान प्रदर्शन है।

रिज़वानी ने कहा कि कर्बला में इमाम हुसैन (अ.स.) का अल्लाह की राह में दिया गया बलिदान और शहादत ही अरबईन जैसे महान जनसमूह के आयोजन की आधारशिला है।

उन्होंने बताया कि इस विशाल आध्यात्मिक यात्रा में ईरान और अन्य इस्लामी देशों से 2 करोड़ से अधिक मुसलमान और शिया कठिनाइयों का सामना करते हुए पूरे प्रेम और श्रद्धा के साथ शामिल हुए।

उन्होंने कहा कि इमाम हुसैन (अ.स.) की ज़ियारत की बरकतें इतनी व्यापक हैं कि केवल धरती के लोग ही नहीं, बल्कि अल्लाह के मुक़र्रब फ़रिश्ते, पैग़म्बरों की पवित्र रूहें और सिद्दीक़ीन भी हमेशा उनकी ज़ियारत से फ़ैज़ प्राप्त करते हैं।

उन्होने अरबईन मार्ग पर सेवा देने वाले मौक़िबों और ख़ादिमों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी निःस्वार्थ सेवा और त्याग ने ज़ायरीन की यात्रा को आसान बनाया और इस महान आयोजन की गरिमा को और बढ़ाया।

उन्होंने ईरान की इस्लामी क्रांति के शहीद नेता आयतुल्लाह शहीद सैय्यद अली ख़ामेनेई की याद को श्रद्धांजलि देते हुए उन्हें बुद्धिमान और पितृवत नेतृत्व का आदर्श बताया। साथ ही आशा व्यक्त की कि नए क्रांतिकारी नेता भी उसी सम्मानजनक और गौरवपूर्ण मार्ग को शक्ति और दूरदर्शिता के साथ आगे बढ़ाएंगे।

अंत में उन्होंने अरबईन हुसैनी के पैदल मार्च के व्यापक और प्रभावी प्रसारण के लिए राष्ट्रीय मीडिया तथा पत्रकारों की भूमिका की भी सराहना की।

टैग्स

आपकी टिप्पणी

You are replying to: .
captcha