रविवार 23 अगस्त 2026 - 06:02
सरकारों की विफलता के चार कारण

हज़रत अमीरुल मोमिनीन इमाम अली अलैहिस्सलाम ने एक हदीस में सरकारों के पतन और विफलता के चार महत्वपूर्ण कारणों की ओर संकेत किया है।

हौज़ा न्यूज़ एजेंसी के अनुसार, निम्नलिखित रिवायत ग़िरर उल हिकम किताब से ली गई है। इस रिवायत का पाठ इस प्रकार हैः

امام علی علیه‌السلام:

یُسْتَدَلُّ عَلَی إِدْبَارِ الدُّوَلِ بِأَرْبَعٍ: تَضْیِیعِ الْأُصُولِ، وَالتَّمَسُّکِ بِالْفُرُوعِ، وَتَقْدِیمِ الْأَرَاذِلِ، وَتَأْخِیرِ الْأَفَاضِلِ.

इमाम अली (अ) ने फ़रमाया:

सरकारों के पतन और विफलता का पता चार चीज़ों से चलता है:

  1. महत्वपूर्ण और मूलभूत मामलों को नष्ट या उपेक्षित करना।
  2. कम महत्वपूर्ण और छोटी-छोटी बातों में उलझे रहना।
  3. घटिया और अयोग्य लोगों को महत्वपूर्ण पदों पर नियुक्त करना।
  4. योग्य और श्रेष्ठ लोगों को पीछे कर देना या उन्हें महत्वपूर्ण पदों से दूर रखना।

ग़िरर उल हिकम, पेज 342

टैग्स

आपकी टिप्पणी

You are replying to: .
captcha