बुधवार 26 अगस्त 2026 - 05:16
पैग़म्बर ए इस्लाम (स) की सभी पैग़म्बरों पर श्रेष्ठता

पैग़म्बर ए इस्लाम हज़रत मुहम्मद मुस्तफ़ा (स) ने एक रिवायत में सभी पैग़म्बरों और अल्लाह के रसूलों के बीच अपने उच्च स्थान का उल्लेख किया है।

हौज़ा  न्यूज़ एजेंसी ने निम्नलिखित रिवायत “ओयून अख़बार अर-रज़ा” किताब से ली गई है। इस रिवायत का पाठ इस प्रकार हैः

پیامبر اکرم صلی‌الله‌علیه‌وآله:

یَا عَلِیُّ إِنَّ اللَّهَ تَبَارَکَ وَتَعَالَی فَضَّلَ أَنْبِیَاءَهُ الْمُرْسَلِینَ عَلَی مَلَائِکَتِهِ الْمُقَرَّبِینَ، وَفَضَّلَنِی عَلَی جَمِیعِ النَّبِیِّینَ وَالْمُرْسَلِینَ.

पैग़म्बर ए इस्लाम (स) ने फ़रमाया:

“ऐ अली! निस्संदेह अल्लाह तबारक व तआला ने अपने भेजे हुए पैग़म्बरों को अपने निकटवर्ती फ़रिश्तों पर श्रेष्ठता प्रदान की है और मुझे सभी पैग़म्बरों तथा रसूलों पर श्रेष्ठता प्रदान की है।”

ओयून अख़बार अर-रज़ा, भाग 1, पेज 262

टैग्स

आपकी टिप्पणी

You are replying to: .
captcha