हौज़ा न्यूज़ एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, आयतुल्लाहिल उज़्मा शुबैरी ज़ंजानी (रह.) के पार्थिव शरीर का अंतिम जुलूस क़ुम के मैदान-ए-जिहाद स्थित मस्जिद मदरसा इमाम ख़ुमैनी (रह.) से शुरू हुआ।

इस अवसर पर विभिन्न मरजए तक़लीद के कार्यालयों के प्रतिनिधि, उलमा, हौज़ा इल्मिया के शिक्षक, छात्र और समाज के विभिन्न वर्गों से बड़ी संख्या में लोग मौजूद हैं।

रिपोर्ट के अनुसार, इस अंतिम जुलूस में मरजए तक़लीद के कार्यालयों के प्रतिनिधियों, प्रमुख हौज़वी शिक्षकों, नागरिक एवं सैन्य अधिकारियों के साथ-साथ समाज के विभिन्न वर्गों के लोग भी बड़ी संख्या में शामिल हैं और इस महान मरजए तक़लीद को अंतिम विदाई देने के लिए अंतिम जुलूस में मौजूद हैं।
घोषित कार्यक्रम के अनुसार, आयतुल्लाहिल उज़्मा शुबैरी ज़ंजानी (रह.) का पार्थिव शरीर निर्धारित मार्ग से होते हुए हज़रत फ़ातिमा मासूमा सलामुल्लाह अलैहा के रौज़े-ए-मुबारक तक ले जाया जाएगा, जहां उन्हें सुपुर्द-ए-ख़ाक किया





जाएगा।
आपकी टिप्पणी