हौज़ा न्यूज़ एजेंसी के अनुसार , अहलेबैत इस्मत व तहारत अ.स. की मज़लूमियत के पीछे हमेशा ऐसी ईश्वरीय हिकमत और मार्गदर्शन रहा है, जिसने इतिहास को जागरूक करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। हज़रत फ़ातिमा ज़हरा (स.अ.) ने अपनी ऐतिहासिक वसीयत के माध्यम से हक़्क़ानियत-ए-विलायत को हमेशा के लिए उजागर कर दिया। इसी सिलसिले में आरिफ़ और फ़क़ीह मरहूम आयतुल्लाहिल उज़्मा बहजत का एक महत्वपूर्ण बयान प्रस्तुत किया गया है।
आयतुल्लाहिल उज़्मा बहजत ने इस संबंध में कहा कि हज़रत फ़ातिमा ज़हरा (स.अ.) ने अपनी ज़िंदगी के आख़िरी लम्हों में तमाम अत्याचार सहन करने के बावजूद वसीयत की कि उनकी शहादत के बाद उन्हें रात के समय दफ़न किया जाए। यह एक अत्यंत आश्चर्यजनक कदम था, जिसकी मिसाल ईश्वरीय पैग़म्बरों के चमत्कारिक कार्यों में मिलती है।
उन्होंने आगे स्पष्ट किया कि जिस महान हस्ती पर अत्याचार किया गया हो, जिसे पराजित दिखाने की कोशिश की गई हो और जिसने तमाम मुसीबतें सहन की हों, उसका ऐसा रास्ता अपनाना कि वह अपनी सच्चाई और सफलता को इतिहास के सामने साबित कर दे, मानवीय सोच और समझ से परे है। हज़रत फ़ातिमा ज़हरा (स.अ.) ने रात के समय और सार्वजनिक अंतिम यात्रा के बिना दफ़न किए जाने की वसीयत करके यही ऐतिहासिक कार्य अंजाम दिया।
आयतुल्लाहिल उज़्मा बहजत के अनुसार, यदि उस समय की हुकूमत और ख़िलाफ़त को पहले से मालूम होता कि हज़रत फ़ातिमा ज़हरा (स.अ.) ऐसी वसीयत करने वाली हैं, तो वे उनके घर में प्रवेश करके इस पर अमल रोकने की कोशिश करते। आपके दफ़न हो जाने के बाद उनके पास केवल क़ब्र खोदने का विकल्प बचा था, लेकिन अमीरुल मोमिनीन हज़रत अली (अ.स.) ने इस कोशिश को रोक दिया और वे अपने उद्देश्य में सफल नहीं हो सके।
स्रोत: दर महज़र-ए-बहजत, जिल्द 1, पृष्ठ संख्या
आपकी टिप्पणी