۱۳ تیر ۱۴۰۳ |۲۶ ذیحجهٔ ۱۴۴۵ | Jul 3, 2024
बुर्के पर प्रतिबंध

हौज़ा / श्रीलंका में 2019 में गिरजाघरों और होटलों पर आतंकी हमलों के बाद श्रीलंका में बुर्क़ा पहनने पर पाबंदी लगा दी गई थी। श्रीलंका के जनसुरक्षा मंत्री सरथ वीरासेकारा ने यह भी बताया कि देश में एक हज़ार से अधिक मदरसों को बंद कर दिया जाएगा जो उनके अनुसार देश की राष्ट्रीय शिक्षा नीति का विरोध कर रहे हैं। उल्लेखनीय है कि श्रीलंका की सरकार की ओर से बुर्क़े और मरदरसों पर प्रतिबंध की योजना, पिछले साल जारी किये गए उस आदेश के बाद सामने आई जिसमें कोविड-19 से मरने वाले मुसलमानों की लाशों को जलाने की बात कही गई थी।

हौज़ा न्यूज़ एजेसी की रिपोर्ट अनुसार, शनिवार को श्रीलंका के जनसुरक्षा मंत्री सरथ वीरासेकारा ने एक संवाददाता सम्मेलन में बताया कि उन्होंने राष्ट्रीय सुरक्षा के आधार पर मुसलमान महिलाओं के पूरा चेहरा ढांपने पर पाबंदी के प्रस्ताव को कैबिनेट से स्वीकृति के लिए एक पत्र पर हस्ताक्षर किये। उन्होंने यह दावा किया कि देश में मुसलिम महिलाएं आरंभ में बुर्क़ा नहीं पहनती थीं लेकिन हालिया दिनों में इसमें वृद्धि देखने में आई है जो धार्मिक उन्माद की निशानी है। उन्होंने कहा कि हम पूरी गंभीरता से इस पर प्रतिबंध लगाने जा रहे हैं।

ज्ञात रहे कि श्रीलंका में 2019 में गिरजाघरों और होटलों पर आतंकी हमलों के बाद श्रीलंका में बुर्क़ा पहनने पर पाबंदी लगा दी गई थी। श्रीलंका के जनसुरक्षा मंत्री सरथ वीरासेकारा ने यह भी बताया कि देश में एक हज़ार से अधिक मदरसों को बंद कर दिया जाएगा जो उनके अनुसार देश की राष्ट्रीय शिक्षा नीति का विरोध कर रहे हैं। उल्लेखनीय है कि श्रीलंका की सरकार की ओर से बुर्क़े और मरदरसों पर प्रतिबंध की योजना, पिछले साल जारी किये गए उस आदेश के बाद सामने आई जिसमें कोविड-19 से मरने वाले मुसलमानों की लाशों को जलाने की बात कही गई थी।

हालांकि, संयुक्त राज्य अमेरिका और अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार समूहों की कड़ी आलोचना के बाद इस साल प्रतिबंध हटा लिया गया था। यह ध्यान दिया जाना चाहिए कि पहले कुछ यूरोपीय देशों में, मुसलमानों, विशेषकर महिलाओं को, नकाब पहनने से प्रतिबंधित करने का प्रयास किया गया था।

यूरोपीय संघ (ईयू) ने हाल ही में स्विट्जरलैंड में सार्वजनिक स्थानों पर फुल मास्क पर प्रतिबंध का समर्थन किया है। जनमत संग्रह में आधिकारिक परिणामों के अनुसार, 51.21 प्रतिशत मतदाताओं ने प्रस्ताव का समर्थन किया।

टैग्स

कमेंट

You are replying to: .