सोमवार 12 जुलाई 2021 - 20:30
बकरा ईद के नाम पर लाखों जानवरों की कुर्बानी देना गुनाह है।

हौज़ा/विवादित बयान देकर सुर्खियां बटोरने वाले शिया वक्फ बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष वसीम रिज़वी ने ईदुल-अज़हा पर एक बार फिर विवादित बयान दिया हैं।ईदुल-अज़हा के नाम पर लाखों जानवरों की कुर्बानी देना पाप है। यह दिन अल्लाह तआला से अपने पापों का क्षमा मांगने का दिन है।ना कि बेज़ुबान जानवरों की कुर्बानी देकर ईद मनाने का दिन है।

हौज़ा न्यूज़ एजेंसी के अनुसार , लखनऊ: अपने विवादित बयानों को लेकर सुर्खियों में रहने वाले शिया वक्फ बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष वसीम रिज़वी एक बार फिर विवादित बयान लेकर सामने आया हैं।
वसीम रिज़वी ने अब दूसरे सबसे बड़े मुस्लिम त्योहार ईदुल-अज़हा पर आपत्ति जताते हुए कहा कि ईदुल अज़हा के नाम पर लाखों जानवरों की बलि देना पाप है। विवादित बयान देना वसीम रिज़वी का पुराना रिश्ता रहा,
इससे पहले उन्होंने सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दायर कर पवित्र कुरान से चुनिंदा आयतों को हटाने की मांग की थी, जिस पर सुप्रीम कोर्ट ने भी उन्हें कड़ी फटकार लगाई थी।अब उस ने ईदुल अज़हा पर आपत्ति जताई है।
वसीम रिज़वी ने कहा ईदुल अज़हा के नाम पर दुनिया में करोड़ों जानवरों की कुर्बानी देना एक पाप और गुनाह है।यह दिन अल्लाह तआला से अपने पापों का क्षमा मांगने का दिन है।
गौरतलब है कि ईदुल-अज़हा के मौके पर मुसलमान अल्लाह को खुश करने के लिए अपने हिसाब से जानवरों की कुर्बानी देते हैं।

टैग्स

आपकी टिप्पणी

You are replying to: .
captcha

टिप्पणियाँ

  • Syed ali HAIDER IR 23:39 - 2021/07/12
    وسیم رضوى واجب القتل هے