۱۳ تیر ۱۴۰۳ |۲۶ ذیحجهٔ ۱۴۴۵ | Jul 3, 2024
علامہ حسن ظفر نقوی

हौज़ा/ जब तक हज़रत अब्बास के बाज़ू सलामत रहे आपने परचमे हुसैनी को गिरने नहीं दिया हज़रत अब्बास का नाम हमेशा हमेशा के लिए वफादारी और बहादुरी और शुजाअत की अलामत है।आप कर्बला में इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम की ताकते बाज़ू और अहले हराम की उम्मीद थे,

हौज़ा न्यूज़ एजेंसी के अनुसार ,कराची/ अबू तालिब इमामबारगाह में 8वी मुहर्रम कि मजलिस को संबोधित करते हुए अल्लामा हसन ज़फ़र नक़वी ने कहां, हज़रत अब्बास अलैहिस्सलाम के बारे में बयान करते हुए कहा कि कर्बला में हज़रत अब्बास अलैहिस्सलाम की शान और बहादुरी का जवाब नहीं आप अपने आप में एक बहादुर बावफा और शुजआत थे, आप इतने बहादुर थे जिस पर बहादुरी नाज़ करती है।
मौलाना ने कहा कि जब तक हज़रत अब्बास के बाज़ू सलामत रहे आपने परचमे हुसैनी को गिरने नहीं दिया हज़रत अब्बास का नाम हमेशा हमेशा के लिए वफादारी और बहादुरी और शुजाअत की अलामत है।आप कर्बला में इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम की ताकते बाज़ू और अहले हराम की उम्मीद थे,

टैग्स

कमेंट

You are replying to: .