शनिवार 11 दिसंबर 2021 - 22:04
हुज्जतुल इस्लाम वल मुस्लेमीन महदवी पुर का अल जवाद फाउनडेशन मशहद शाखा का दौरा

हौज़ा / भारत मे वली ए फकीह के प्रतिनिधि हुज्जतुल इस्लाम वल मुस्लेमीन महदवी पुर ने अल जवाद फाउनडेशन मशहद शाखा का मशहद पहुंच कर अल जवाद फाउनडेशन की फरहंगी अर्थात सांस्कृतिक और इल्मी खिदमात की समीक्षा की।

हौज़ा न्यूज़ एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, भारत मे वली ए फकीह के प्रतिनिधि हुज्जतुल इस्लाम वल मुस्लेमीन महदवी पुर ने अल जवाद फाउनडेशन मशहद शाखा का मशहद पहुंच कर अल जवाद फाउनडेशन की फरहंगी अर्थात सांस्कृतिक और इल्मी खिदमात की समीक्षा की।

अल जवाद फ़ाउनडेशन के महासचिव मौलाना सैय्यद मनाज़िर हुसैन नकवी ने फाउनडेशन की सभी सेवाओ से अवगत किया और कहा कि अल जवाद फाउनडेशन भारत के विभिन्न क्षेत्रो में मोमेनीन के लिए इल्मी और फरहंगी सेवाए कर रहा है विशेष रूप से अकाइदी और सामाजिक कामो मे पर्याप्त सेवा कर चुका है और अय्यामे अज़ा ए फातिम्या मे 2004 से लेकर अभी तक काफी सेवाए कर चुका है। अलहमदो लिल्लाह आज भारत के कोने कोने मे अय्याम अज़ा ए फातिम्या अपनी शानो शौकत के साथ होने लगी है। और धार्मिक नगर मशहद मे भी काफी सेवाए करता चला आ रहा है।

भारत के सर्वोच्च नेता के प्रतिनिधि हुज्जतुल इस्लाम वल मुस्लेमीन मदावीपुर ने अल जवाद फाउनडेशन की सेवाओं के संबंध मे कहा मै इस फाउनडेशन की सेवाओ से भारत के कोने कोने से परिभाषित होता रहता हूं । विशेष रूप से अय्याम अज़ा ए फातिम्या के इस प्रकार मनाने मे इस फाउनडेशन का बड़ा रोल है और उसका परिणाम सामने है।

हुज्जतुल इस्लाम वल मुस्लेमीन महदवी पुर का अल जवाद फाउनडेशन मशहद शाखा का दौरा

टैग्स

आपकी टिप्पणी

You are replying to: .
captcha