۱۳ تیر ۱۴۰۳ |۲۶ ذیحجهٔ ۱۴۴۵ | Jul 3, 2024
रौज़ा

हौज़ा/रौज़ाये हज़रत अब्बास अ.स. से संबद्ध क़ुरान यूनिट की ओर से इमाम जवाद (अ.स.) के जन्मदिन के अवसर पर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

हौज़ा न्यूज एजेंसी के अनुसार ,रौज़ाये हज़रत अब्बास अ.स. से संबद्ध क़ुरान यूनिट की ओर से इमाम जवाद (अ.स.) के जन्मदिन के अवसर पर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।


कुरान यूनिट की अध्यक्ष फातिमा सैय्यद अब्बास मूसवी ने बताया,, इस प्रोग्राम का आयोजन हमारी यूनिट की ओर से हर सप्ताह होता है,जो रौज़ाये हज़रत अब्बास अ.स. के इमाम मूसा काज़िम अलैहिस्सलाम के सरदाब में आयोजित किया जाता है। इस प्रोग्राम में महिलाओं के साथ पवित्र दरगाह के विभिन्न विभागों की महिलाओं ने भी भाग लिया।


उन्होंने कहा, "इस कार्यक्रम की शुरुआत पवित्र कुरान के पाठ से हुई, जिसके बाद दो शैक्षिक और सांस्कृतिक विषयों पर दो व्याख्यान हुए। उसके बाद इमाम जवाद (अ) पर एक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। उसके बाद इमाम अलैहिस्सलाम पर कसीदा पढ़े गए


उन्होंने अपनी बात को जारी रखते हुए कहा इस प्रोग्राम में बच्चों के साथ भी एक शैक्षिक और मनोरंजन खंड भी था। इस प्रोग्राम के अंत में दुआ हुई

टैग्स

कमेंट

You are replying to: .