۱۳ تیر ۱۴۰۳ |۲۶ ذیحجهٔ ۱۴۴۵ | Jul 3, 2024
Masjid

हौज़ा/अफ़गानिस्तान की सबसे बड़ी मस्जिदों और ऐतिहासिक जगहों में से एक मानी जाने वाली हेरात ग्रैंड मस्जिद का निर्माण पूरा हुआ

हौज़ा न्यूज़ एजेंसी के अनुसार , हेरात के सूचना एवं संस्कृति संगठन के अधिकारियों के मुताबिक इस प्रांत में ग्रैंड जामा मस्जिद की मरम्मत का काम पूरा हुआ

इस विभाग के ऐतिहासिक स्मारकों के संरक्षण के प्रभारी ज़ल्मी सफ़ा ने कहा कि हेरात ग्रैंड मस्जिद की छत की मरम्मत की प्रक्रिया आठ महीने पहले शुरू हुई थी और वर्तमान में इसके दो हिस्सों, दक्षिण और उत्तर में मरम्मत तेजी से आगे बढ़ रही हैं।


सफ़ा के मुताबिक, ठंड के मौसम की भविष्यवाणी के कारण, बहाली के काम में कुछ हद तक देरी हो सकती हैं।
उन्होंने स्पष्ट किया: यदि हेरात में ठंडे मौसम ने काम नहीं रोका, तो अगले दो सप्ताह में मस्जिद का जीर्णोद्धार पूरा कर लिया जाएगा।
हेरात मस्जिद अफ़गानिस्तान की सबसे पुरानी मस्जिद है और 46,760 वर्ग मीटर के क्षेत्रफल के साथ इसे दुनिया की सबसे बड़ी मस्जिदों में से एक माना जाता हैं।
यह इमारत पहले पारसी पूजा का स्थान थी और 29 हिजरी में हेरात के लोगों के इस्लाम में परिवर्तित होने के बाद, इस बड़े पूजा स्थल को मुस्लिम मस्जिद में बदल दिया गया था।

टैग्स

कमेंट

You are replying to: .