शनिवार 2 मार्च 2024 - 10:57
जनता का वोट बहुत महत्वपूर्ण और निर्णायक होता है

हौज़ा/ईरान के राष्ट्रपति ने ईरानी संसदीय और मजलिस-ए-ख़बरगान के चुनाव में भाग लिया और अपना महत्वपूर्ण वोट डाला।

हौज़ा न्यूज़ एजेंसी के अनुसार , ईरान के राष्ट्रपति सय्यद इब्राहीम रईसी ने वोट डालने के बाद बातचीत में इन चुनावों को राष्ट्रीय और एकता का प्रतीक बताया और कहा आज सभी राजनीतिक समूह अपने उम्मीदवारों के साथ ईरानी राष्ट्र के लिए इतिहास बना रहे हैं।

हुज्जतुल इस्लाम वल मुस्लिमीन सय्यद इब्राहीम रईसी ने सुबह आंतरिक मंत्रालय में वोट डालने के बाद कहा चुनाव इस्लामी क्रांति का उत्पाद हैं, लोगों का वोट बहुत महत्वपूर्ण और निर्णायक है।

उन्होंने कहा देश के सभी मामले लोगों के वोट से तय होते हैं और यह इस्लामी व्यवस्था के सम्मानों मे से एक है।

गौरतलब है कि ईरानी संसद और मजलिस-ए-खबरगान चुनाव आधिकारिक तौर पर शुक्रवार, 1 मार्च, 2024 को ईरानी समय के अनुसार सुबह 8:00 बजे शुरू हो गए हैं।

टैग्स

आपकी टिप्पणी

You are replying to: .
captcha