۱۳ تیر ۱۴۰۳ |۲۶ ذیحجهٔ ۱۴۴۵ | Jul 3, 2024
هند

हौज़ा / डॉ लियाकत अली अफाक़ी ने कहां, देश के विभिन राज्यों से आये लगभग 700 खादिमुल हुज्जाज और राज्य हज कमेटियों के अधिकारियो को संबोधित करते हुए कहा की इस वर्ष एक भी भारतीय हज यात्री को मीना परिधि के बहार नहीं ठेराया जायेगा।

हौज़ा न्यूज़ एजेंसी के अनुसार ,मुंबई की रिपोर्ट के अनुसार, भारत सरकार विशेष रूप से अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय, हज कमिटी ऑफ़ इण्डिया, कंसल्टेंट्स जनरल ऑफ़ इंडिया के संयुक्त प्रयासों से सभी भारतीय हज यात्रियों को इस वर्ष इतिहास मे पहली बार मदीने के मरकज़िया क्षेत्र मे ठहराया जायेगा

जो मस्जिदे नबवी से सिर्फ 400 मीटर की दुरी पर है जबकि इन्हें मशायर दुसरे और तीसरे जोन मे ठहराया जायेगा।

यह बात हज कमिटी ऑफ़ इण्डिया के सी.इ.ओ डॉ लियाकत अली अफाक़ी आई.आर.एस ने दो दिवसीय खादिमुल हुज्जाज ट्रेनिंग प्रोग्राम का उद्घाटन करते हुए बताई। डॉ अफाक़ी ने देश के विभिन राज्यों से आये लगभग 700 खादिमुल हुज्जाज और राज्य हज कमेटियों के अधिषासी अधिकारियो को सम्भोदित करते हुए कहा की इस वर्ष एक भी भारतीय हज यात्री को मीना परिधि के बहार नहीं ठेराया जायेगा।

इस अवसर पर ट्रेनिंग प्रोग्राम के मुख्य अथिति और अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय के सचिव श्री के श्रीनिवास जी ने कहा की आप लोगो ने निशित रूप से शुभ कार्य किया होगा जिसके कारण आप को हज यात्रियों की सेवा का अवसर प्राप्त हुआ हैं।

श्री के श्रीनिवास जी ने आगे बताया की ये बात भी गर्व करने के लायक है की आप सऊदी अरब मे लगभग दो महीनो तक हज यात्रियों की सेवा करेंगे।

मुझे आशा है की आपकी इस सेवा से देश का झंडा ऊचा रहेगा। अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय मे संयुक्त सचिव श्री सी.पी.एस बक्शी जी ने कहा के यदि खादिमुल हुज्जाज सुविधा ऐप को अच्छी तरह से समझ ले और हज यात्रियों को समझा दे तो निश्चित रूप से 90 प्रतिशत हज यात्रियों की समस्याये दूर हो जाएँगी।

कंसल्टेंट्स जनरल ऑफ़ इंडिया के श्री शहीद आलम ने खादिमुल हुज्जाज को उनकी ज़िमेंदारिया और हज यात्रियों की समस्यियो और समाधान के बारे मे विस्तार से बताया। इस दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम मे श्री अमीन खान आई.आर.एस ने हज सुविधा ऐप के लाभ और उपयोग के बारे मे खादिमुल हुज्जाज को विस्तार से बताया इस अफसर पर सऊदी एयरलाइन्स, स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया और चिकत्सा विशेषज्ञों ने भाग लिया।

कार्यक्रम की शुरुआत कुराने मजीद की तिलावत से हुई और संचालन श्री नज़ीम अहमद, उप-मुख्य अधिषासी अधिकारी, हज कमिटी ऑफ़ इण्डिया और श्री मोहम्मद गौस, सुपरिन्टेन्डेन्ट हज कमिटी ऑफ़ इण्डिया ने के।

टैग्स

कमेंट

You are replying to: .