۲۳ شهریور ۱۴۰۳ |۹ ربیع‌الاول ۱۴۴۶ | Sep 13, 2024
प

हौज़ा / चेहल्लुम के मौके पर हज़रत इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम और उनके साथियों की शहादत के 40 दिन बाद अरबईन बड़ी अकीदत के साथ मनाई गई इस मौके पर सबीले लगाई गई।

हौज़ा न्यूज़ एजेंसी के अनुसार , हज़रत मुहम्मद स.अ. के नवासे हज़रत इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम और उनके साथियों की शहादत के 40 दिन बाद जुलूस व सबील का आयोजन किया गया।

आप और आपके साथियों की शहादत के चालीस दिन गुजरने पर चेहल्लुम मनाया जाता है। इसी अवसर पर इंदिरापुरम रिलीजियस एवं चेरिटेबल ट्रस्ट ने सबील का आयोजन किया।

यह आयोजन गाजियाबाद के इंदिरापुरम में किया गया सभी धर्म मजहब के लोगों को सबील में शरबत, छोले चावल आदि खिलाएं गए। इंदिरापुरम रिलीजियस एवं चेरिटेबल ट्रस्ट के स्वयं सेवकों ने बढ़कर सेवाएं दी।

इस मौके पर एक सभा भी आयोजित की गई। जिसमें पूरे देश में शांति, भाई चारा और अहिंसा के संदेशों को बढ़ावा देने पर चर्चा की गई। वहीं इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम की शिक्षाओं और कर्बला के महत्व पर प्रकाश डाला गया।

गौरतलब है कि इंदिरापुरम रिलीजियस एवं चेरिटेबल ट्रस्ट समाज में भाई चारे को बढ़ावा देने के साथ सामाजिक आर्थिक रूप से पिछड़े तथा शारीरिक दिव्यांग भाई बहिनों के लिए कार्य करता है।

टैग्स

कमेंट

You are replying to: .