۲۹ شهریور ۱۴۰۳ |۱۵ ربیع‌الاول ۱۴۴۶ | Sep 19, 2024
तूफान

हौज़ा / ग्रामीण विकास मंत्रालय ने बुधवार को घोषणा की कि तूफान यागी और उसके परिणामस्वरूप हुए भूस्खलन और बाढ़ से वियतनाम के क्षेत्र में 170 लोगों की मौत हो गई और 159 लोग लापता हो गए हैं।

हौज़ा न्यूज़ एजेंसी के अनुसार ,ग्रामीण विकास मंत्रालय ने बुधवार को घोषणा की कि तूफान यागी और उसके परिणामस्वरूप हुए भूस्खलन और बाढ़ से वियतनाम के क्षेत्र में 170 लोगों की मौत हो गई और 159 लोग लापता हो गए हैं।

मरने वालों में 29 काओ बांग प्रांत से, 45 लाओ कै प्रांत से और 37 येन बाई प्रांत से थे कई और जगहो के थे।

वियतनाम समाचार एजेंसी के हवाले से रिपोर्ट में कहा गया है कि तुयेन क्वांग प्रांत के स्थानीय अधिकारियों ने मंगलवार को पुष्टि की कि नदी का पानी बढ़ने के कारण क्वेट थांग कम्यून से गुजरने वाली लो नदी का बांध टूट गया है।

बुधवार तड़के राष्ट्रीय जल-मौसम पूर्वानुमान केंद्र के अनुसार, राजधानी हनोई में लाल नदी पर बाढ़ का स्तर तीन स्तरों में से चेतावनी स्तर 2 को पार कर गया है और बुधवार को दोपहर के समय उच्चतम स्तर तक पहुंचने का अनुमान है।

बुधवार की सुबह राष्ट्रीय जलमौसम पूर्वानुमान केंद्र ने थाओ नदी पर अत्यधिक उच्च जल स्तर और कई अन्य पर तेजी से बढ़ती बाढ़ के बारे में चेतावनी जारी की हैं।

केंद्र ने उत्तर में नदियों पर अत्यधिक बाढ़ के पानी के प्रति चेतावनी दी है।

केंद्र ने कहा कि उत्तरी इलाकों में नदी के किनारे के निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा अधिक है, जबकि पहाड़ी इलाकों में अचानक बाढ़ और भूस्खलन का अनुमान है।

टैग्स

कमेंट

You are replying to: .