बुधवार 11 फ़रवरी 2026 - 14:19
आज फिर जनता ने साबित कर दिया कि वह इंक़िलाब-ए-इस्लामी और रहबर-ए-मुअज़्ज़म के साथ खड़ी है

हौज़ा / हौज़ा ए इल्मिया की आला काउंसिल के सेक्रेटरी ने 22 बहमन की रैली में विलायतमदार और इंक़िलाबी लोगो के साथ शिरकत की और उन्होने कहा कि अवाम ने एक बार फिर साबित कर दिया कि कुछ शिकवे और शिकायतों के बावजूद वह इस्लाम, इंक़ेलाब-ए-इस्लामी, निज़ाम और रहबर-ए-मुअज़्ज़म-ए-इंक़िलाब की हिमायत में साबित क़दम है।

हौज़ा न्यूज़ एजेंसी के अनुसार , हौज़ा ए इल्मिया की आला काउंसिल के सेक्रेटरी और फुक़हा-ए-शूरा-ए-निगहबान के रुक्न आयतुल्लाह मेंहदी शब ज़िन्दादार ने क़ुम में यौमुल्लाह 22 बहमन की रैली के मौके पर हौज़ा न्यूज़ एजेंसी के नुमाइंदे से गुफ़्तगू करते हुए विलायतमदार और इंक़िलाबी अवाम की हमासी मौजूदगी का ज़िक्र किया।

उन्होंने कहा,अलहम्दुलिल्लाह, बसीरत रखने वाली और हालात को समझने वाली अवाम ने इस्लाम, रहबर-ए-मुअज़्ज़म-ए-इंक़िलाब और इंक़िलाब-ए-इस्लामी की आला अक़दार के दिफ़ा और दुश्मनों, ख़ुसूसन अमरीका और सियोनिस्तों से बराअत के इज़हार के लिए सड़कों को भर दिया।

उन्होंने मज़ीद कहा कि ईरान की बसीरत वाली अवाम ने साबित कर दिया कि कुछ शिकवे और शिकायतों के बावजूद वह इस्लाम, इंक़िलाब-ए-इस्लामी, निज़ाम और रहबर-ए-मुअज़्ज़म-ए-इंक़िलाब की हिमायत में डटी हुई है।

हौज़ा ए इल्मिया की आला काउंसिल के सेक्रेटरी ने दुआ की कि इंशा अल्लाह, ख़ुदावंद-ए-मुतआल ईरान की तमाम अवाम को दुनिया और आख़िरत में बेहतरीन अज्र अता फरमाए।

टैग्स

आपकी टिप्पणी

You are replying to: .
captcha