बुधवार 4 मार्च 2026 - 11:16
माहे रमज़ान उल मुबारक के अय्यामे बीज़ के आमाल 

हौज़ा / माहे रमज़ान की तेरहवीं, चौदहवीं और पंद्रहवीं रातों के आमाल।

हौज़ा न्यूज़ एजेंसी के अनुसार ,माहे रमज़ान की तेरहवीं, चौदहवीं और पंद्रहवीं रातों के आमाल।

रमज़ान की तेरहवीं रात के आमाम:

1): पैगम्बर की ज़ियारत पढना

2): ग़ुस्ल करना

3): दो रकअत नमाज़ पढ़ें, प्रत्येक रकअत में सूर ए हम्द के बाद सूर ए यासीन, सूर ए मुल्क और सूर ए तौहीद पढ़ें।

4): चार रकअत नमाज़ दो रकअत में अदा करनी है, प्रत्येक रकअत में सूर ए हम्द और सूर ए तौहीद को 25 बार पढ़ना है।

रमज़ान की चौदहवीं रात के आमाल

1): दुआ ए मुजीर पढ़ें।

2): चार रकअत नमाज़ दो दो रकअत करके अदा की जानी चाहिए, जिनमें से प्रत्येक रकअत में सूर ए हम्द के बाद सूर ए यासीन, सूर ए मुल्क और सूर ए तौहीद पढ़ी जानी चाहिए।

रमज़ान की पंद्रहवीं रात के आमाल

1): इमाम हुसैन (अ) की ज़ियारत पढ़ें।

2): ग़ुस्ल करें।

3): दुआ ए मुजीर पढ़ें।

4): छः रकअत नमाज़ दो दो रकअत करके अदा की जानी चाहिए, जिनमें से प्रत्येक रकअत में सूर ए हम्द के बाद सूर ए यासीन, सूर ए मुल्क और तौहीद पढ़ी जानी चाहिए।

5): एक सौ रकअत नमाज़ दो दो रकअत में अदा की जानी चाहिए, प्रत्येक रकअत में सूर ए अल-हम्द के बाद सूर ए तौहीद को दस बार पढ़ा जाना चाहिए

टैग्स

आपकी टिप्पणी

You are replying to: .
captcha