सोमवार 9 मार्च 2026 - 22:30
आयतुल्लाह सैयद मुज्तबा खामेनेई के नए रहबर चुने जाने पर मुबारकबाद / हौजा ए इल्मिया और यूनिवर्सिटी के विद्वान पूरा सहयोग और साथ देंगे

हौजा / हौजा ए इल्मिया के प्रमुख ने अपने संदेश में कहा,निश्चित रूप से ईरान की सम्मानित जनता, वली-ए-फ़कीह की निष्ठा और आज्ञाकारिता में उसी तरह आगे बढ़कर और सक्रिय रहेगी, जैसे कि महान इमाम-ए-राहिल इमाम खुमैनी और शहीद आयतुल्लाहिल उज़मा सैयद अली खामेनेई के दौर में रही और हौज़ा ए इल्मिया तथा हौज़ा और विश्वविद्यालय के विद्वान लोग इस मार्ग पर, हज़रत वली-ए-अस्र इमाम मेंहदी'अज्जल अल्लाहु तआला फ़र्जहुश्शरीफ की दुआ की छाया में पूरा साथ देंगे।

हौज़ा न्यूज़ एजेंसी के अनुसार , हौजा ए इल्मिया के प्रमुख आयतुल्लाह आराफी ने आयतुल्लाह सैयद मुजतबा खामेनेई के चुनाव पर मुबारकबाद का पैगाम जारी किया है।

पैगाम क़ुछ इस प्रकार है:

बिस्मिल्लाहिर्रहमानिर्रहीम

हज़रत आयतुल्लाह हाज सैयद मुजतबा खामेनेई दामत बरकातुहु

मैं एक बार फिर आपके वालिद-ए-गिरामी, रहबर-ए-शहीद की शहादत पर ताजियत पेश करता हूँ। साथ ही  मजलिस ए मोहतरम-ए-ख़ुबरेगान-ए-रहबरी की तरफ से आपके चुनाव पर मुबारकबाद पेश करता हूँ।

यक़ीनन मिल्लत ए शरीफ ए ईरान वली-ए-फकीह की बैअत और इताअत (आज्ञापालन) में उसी तरह आगे रहेगी और कोशिश करेगी, जिस तरह इमाम-ए-राहिल-ओ-कबीर इमाम खुमैनी और रहबर-ए-शहीद शहीद नेता रिज़वानुल्लाहि तआला अलैहिमा के दौर में रही। उसी तरह हौजा ए इल्मिया और हौजा व यूनिवर्सिटी के विद्वान और ज्ञानी लोग भी इस रास्ते में, हज़रत वली-ए-अस्र की मेहरबानी के साये में, पूरा सहयोग और हमराही करेंगे।

दुआ है कि इज्जत और कामयाबी के ये दिन हमेशा कायम रहें।

अली रजा आराफी
प्रनुख-ए-हौजा इल्मिया ईरान

9 मार्च 2026

टैग्स

आपकी टिप्पणी

You are replying to: .
captcha