हौज़ा न्यूज़ एजेंसी के अनुसार , ईरान के मजलिस ए ख़ुबरेगान के सदस्य हुज्जतुल इस्लाम वल मुस्लिमीन अहमदी ने आयतुल्लाह सैयद मुज्तबा खामेनेई को इस्लामी क्रांति के तीसरे नेता चुने जाने पर बधाई दी।
उन्होंने अपने संदेश में कहा,इस ऐतिहासिक और संवेदनशील समय में जब ईरानी जनता एक ओर अपने प्यारे नेता आयतुल्लाहिल उज़्मा इमाम खामेनेई के दुख में शोकाकुल है और दूसरी ओर क्षेत्रीय स्तर पर गौरवशाली और ऐतिहासिक उपलब्धियाँ हासिल कर रही है उस समय ईश्वर की इच्छा ने क्रांति के इतिहास में एक नया अध्याय जोड़ा, और विलायत की निरंतरता की खुशबू इस महान राष्ट्र को मिली।
उन्होंने कहा कि ख़ुबरेगान परिषद की बुद्धिमत्ता की चमक ने एक बार फिर ईरान की राजनीति के आकाश को रौशन कर दिया, और ऐसे नेता का चयन किया गया जिनका अस्तित्व “ज्ञान और कर्म” का संगम है और जिनका हृदय “परहेज़गारी और दूरदर्शिता” का स्रोत है।
उन्होंने जोर देकर कहा कि आयतुल्लाह सैयद मुज्तबा हुसैनी खामेनेई का इस्लामी गणराज्य ईरान के नेता के रूप में चयन, इस्लामी उम्मत के मार्गदर्शक और क्रांति के जहाज के सन्चालक के रूप में, इस बात का संकेत है कि इस्लामी क्रांति का उज्ज्वल मार्ग जारी रहेगा और ईश्वर की कृपा से यह चयन शक्ति और प्रगति के एक नए युग की शुरुआत करेगा।
अंत में उन्होंने कहा कि ईरान की महान जनता, एकता, समझदारी और मिलजुलकर कार्य करने के माध्यम से अपने देश को और अधिक शक्तिशाली बनाएगी और इस्लामी क्रांति के पवित्र वृक्ष को पहले से भी अधिक फलदायक बनाए रखेगी।
आपकी टिप्पणी