हौज़ा न्यूज़ एजेंसी के अनुसार ,इराक की हश्दु्श्शअबी संगठन के प्रमुख ने आयतुल्लाह सैयद मुजतबा खामेनेई को इस्लामी क्रांति के नए नेता चुने जाने पर बधाई देते हुए कहा कि ईरान शक्ति के मार्ग पर आगे बढ़ता रहेगा।
हम ईरान इस्लामी गणराज्य को जनाब मुजतबा खामेनेई के सर्वोच्च नेता चुने जाने पर हार्दिक बधाई देते हैं।
लेबनान के चैनल अल-मयादीन ने उनके हवाले से बताया:
हम ईरान की सरकारी संस्थाओं की एकता, दृढ़ता और स्थिर एवं बुद्धिमत्तापूर्ण नेतृत्व संक्रमण को संभालने की क्षमता की सराहना करते हैं।
उन्होंने आगे कहा कि इन संस्थाओं की एकजुटता देश की स्थिरता, शासन की शक्ति और असाधारण परिस्थितियों का सामना करने की उसकी क्षमता को दर्शाती है।
अंत में अल-फैय्याज ने ज़ोर देकर कहा,हमें पूरा विश्वास है कि इस्लामी गणराज्य ईरान अपनी शक्ति को सुदृढ़ करने और राष्ट्रीय संप्रभुता की रक्षा के मार्ग पर आगे बढ़ता रहेगा।
आपकी टिप्पणी