मंगलवार 10 मार्च 2026 - 17:58
ईरान पर हमले खत्म करने की मांग / नीयूयॉर्क में हुए प्रदर्शन

हौज़ा / अमेरिकी प्रदर्शनकारियों ने नीयूयॉर्क की सड़कों पर विरोध प्रदर्शन के दौरान ईरान पर अमेरिकी-ज़ायोनी हमलों की निंदा की।

हौज़ा न्यूज़ एजेंसी के अनुसार , नीयूयॉर्क में सैकड़ों प्रदर्शनकारियों ने अमेरिका और ज़ायोनी शासन के ईरान पर हमले के खिलाफ रैली निकाली।

प्रदर्शनकारियों ने "नो वॉर" का नारा लगाया और अमेरिकी सरकार से मांग की कि जनता के टैक्स के पैसे को दूसरे देशों में युद्ध लड़ने के बजाय बुनियादी जरूरतों को पूरा करने पर खर्च किया जाए।

उन्होंने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के चुनाव अभियान के दौरान किए गए वादों के विपरीत ईरान के साथ युद्ध शुरू कर दिया गया है।

प्रदर्शनकारियों के सामूहिक बयान में कहा गया कि इस युद्ध में अमेरिकी सैनिक तेल कंपनियों और हथियार बनाने वाली फैक्ट्रियों के मुनाफे के लिए बलिदान हो रहे हैं।

टैग्स

आपकी टिप्पणी

You are replying to: .
captcha