हौज़ा न्यूज़ एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, हुज्जतुल इस्लाम वल मुस्लेमीन मोहम्मद असलम रिज़वी ने अपने एक बयान मे कहा कि इस्लामी गणतंत्र ईरान के मज़बूत और विश्वासनीय नेता अली लारेजानी की शहादत ने यह साबित कर दिया है कि दुशमन कितना कायर है जो आवासीय क्षेत्र पर हमला कर के निहत्थी जनता का खून बहा रहा है।
उन्होने कहा कि ईरान के दुशमनो को यह जान लेना चाहिए कि ईरान की ग़ैरतमंद, बहादुर और शहीदो के पालन करने वाली जनता इन अत्याचारीयो के सामने कभी भी झुकने वाली नही है बल्कि सुप्रीम लीडर दर्दनाक शहादत से लेकर आज तक जितनी शखसियतो को शहीद किया गया है उससे ईरानी जनता के ईमानी साहस और जज़्बे मे कई गुना अधिक वृद्धि हुई है।
मौलाना असलम रिज़वी ने कहा कि यह वह जनता है जिसकी निगाहो के सामने कर्बला की दास्तान है और कर्बला से वाबस्ता लोग कभी भी अत्याचार के सामने नमस्तक नही होते बल्कि अंतिम सास और खून की अंतिम बूंद तक अत्याचार का सीसा पिलाई हुई दीवार की भांति डट कर सामना करते है। अल्हमदोलिल्लाह ईरान की बहादुर सेना ने अमेरिका और इज़रायल को ऐसा दंदानशिकन जवाब दिया कि दोनो देश युद्वविराम की भीक मागने पर विवश हो गए।
शिया उलमा बोर्ड के प्रमुख ने कहा कि आज दुनिया को यह ज्ञात हो गया कि अली वाले चाहे संख्या मे कम ही क्यो ना हो युद्ध के मैदान मे पीठ नही दिखाते। हमे आशा है कि ईरान प थोपा गया युद्ध ईरान के हक मे समाप्त होगा और पूरी दुनिया को यह समझ मे आ जाएगा कि जब ग़ुलाम इतने बहादुर है तो पर्दा ए ग़ैब मे मौजूद उनका स्वामी कितना बहादुर होगा।
आपकी टिप्पणी